Breaking News
recent

1 रुपए किलो में गेहूं देंगे-रमेश मीना

दौसा. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि बीपीएल व गरीब परिवार के लोगों को 1 रुपए किलो में अनाज उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी। घोषणा पत्र में किए वादों पर अमल कर धरातल पर लाया जाएगा। यह बात जयपुर से सपोटरा जाते समय शनिवार दोपहर दौसा कलक्ट्रेट चौराहे पर पत्रकारों से बातचीत में मंत्री मीना ने कही। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों ने मंत्री का स्वागत किया।

 


रमेश मीना ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र अब सरकारी दस्तावेज बन गया है। भाजपा ने गत सरकार में 90 लाख लोगों को पीडीएस सिस्टम से बाहर किया था, उनमें से पात्र लोगों को अब वापस लाया जाएगा। मीणा ने स्वीकार किया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग आमजन से सीधा सरोकार रखने वाला है। इसमें अनियमितता व शिकायतें अधिक रहती हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इससे शिकायतों का तुरंत निस्तारण होगा।

 

 

विभाग की जो पूर्व में बकाया योजना थी, उनको लागू किया जाएगा। वर्तमान योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पीडीएस सिस्टम से प्रदेश की 59 प्रतिशत जरूरतमंद जनता को लाभ मिल रहा है। प्रयास करेंगे कि इसको बढ़ाकर पूरा 100 प्रतिशत किया जाएगा।

 


दुकानों की संख्या बढ़ाई जाएगी


मंत्री ने बताया कि पोश मशीन से बीपीएल परिवार के लोग किसी भी दुकान से खाद्य सामग्री ले सकते हैं। अब दुकानों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आमजन को राशन सामग्री लेने में सुविधा मिले।

 


किसी को हराने पर मंत्री पद नहीं


गोलमा देवी को हराने पर उन्हें मंत्री बनाने के सवाल पर रमेश मीना ने कहा कि उन्होंने सालों से मेहनत की। संगठन के लिए काम किया। उपनेता प्रतिपक्ष भी रहे। किसी व्यक्ति विशेष को हराने की वजह से ऐसा नहीं है। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, उमाशंकर बनियाना, पुनीत तांबी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 


सिकंदरा. सिकंदरा चौराहे पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीना का जगह-जगह स्वागत किया गया। मंत्री ने लोगों को खाद्य सामग्री के बेहतर राशन प्रणाली बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़, चंचल कसाना, किशन पोसवाल, बबलू कसाना, मेघराज मीना, हरलाल मीना, मानङ्क्षसह बूडली, पुष्पेन्द्र बागी, दिनेश बासड़ा, टीकम, विमलेश, कैलाश आदि मौजूद थे।

 


महुवा ग्रामीण. खेड़ला. मंत्री रमेश मीणा का पीपलखेड़ा में स्वागत किया गया। इस दौरान मीना ने कहा कि गलत अटैचमेंट राशन डीलरों का अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा। जहां पोश मशीन का नेटवर्क नहीं पकड़ता है, वहां रजिस्टर से राशन सामग्री वितरित की जाएगी। इस दौरान रामकिशन गुर्जर, रामनिवास, जीतराम, दयाराम, बबली मीणा, सौदान पोसवाल, रामभरोसी टुडावली, भगवानसिंह मीणा आदि मौजूद थे।

 


महुवा. खाद्य आपूर्ति व नागरिक मंत्री रमेश मीणा का कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर आसिफ महुवा, गजेंद्र खटाना, कमल सैनी, सादिक सैफी, राजूलाल बैरवा, योगेश, बलवीर, कन्याराम, विष्णुसिंह, भीमसिंह, जगराम साथा, नगेन्द्रसिंह, लोकेन्द्र पावटा, मुंसीराम खावदा, धर्मजीत, सुमेर पाटोली, खेमराज पाटोली, कमलसिंह, मोहसिन, साहिर सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.