ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- साझेदारी के व्यवसाय में प्रगति के साथ ही साथ एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से बचें। कार्यालय में किये गए हंसी मजाक से सबके बीच अपमानित होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- निर्वांण मंत्र का विधिवत जप करें।
अंक 02- तेजी मंदी के कारोबार में निवेश के लिए समय अनुकुल है। ऋणों का बोझ कम करने के प्रयासों में समय व्यतित होगा। लोगों से सतत संपर्कों के कारण रिश्तों में गर्माहट रहेगी।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में 5 प्रकार के फल चढ़ाएं।
अंक 03- नौकरी में अधिकारों में हुई कमी परेशानी का कारण बनेगी। विद्यार्थियों के लिए पुरा समय कश्मकश में बितेगा। विशेष स्थिति में कंजुसी करने की आदत अपमानित करेगी।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल कुछ देर ऊँ का उच्चारण करें।
अंक 04- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूर्ण हिस्सेदारी को देखते हुए नित्य के क्रियाकलापों में परिवर्तन करना होगा। पत्नी का भरपुर सहयोग भविष्य में नये काम करने की प्रेरणा देगा।
अनुकूलता के लिए- माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
अंक 05- निजी संबंधों में पुनः समीक्षा की जरूरत रहेगी। कार्यालय की वस्तुओं के घुमने से मन की चिंताओं में बढ़ोतरी होगी। पहले की अपेक्षा कम हुए आत्मबल में वृद्धि होगी।
अनुकूलता के लिए- धार्मिक पुस्तक दान में दें।
अंक 06- शेयर बाजार, लॉटरी आदि में निवेश के विचार को कुछ समय के लिए रोकना अपने हित में रहेगा। पहले से लिए गए फैसलों में समय देखते हुए बदलाव की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- भिक्षुक का अपमान करने से बचें।
अंक 07- जीवनसाथी से व्यर्थ की उलझनों के कारण तनाव बढ़ाने के बजाए फिजुल बहस से बचने की कोशिश करें। सहकर्मियों व मित्रों से पूर्ववत बिगडे़ संबंधों में सुधार आने लगेगा।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद को भोजन कराएं।
अंक 08- पराजय को पूर्ण सत्य न मानते हुए दौबारा प्रयत्न करने पर विचार करना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में लाभार्जन की परिस्थितियों को कायम रखना मुश्किल भरा साबित होगा।
अनुकूलता के लिए- परिवार में अपनी राय देने से बचें।
अंक 09- युवावर्ग को अपने परिश्रम को भुनाने के कई मौके मिलेंगे। अतः इन्हें अपने हाथों से जाने न दें। कार्यस्थल पर लाभांश को बढ़ाने के लिए बड़े परिवर्तन को अमल में लाना होगा।
अनुकूलता के लिए- दैनिक पूजन कर्म तय समय पर ही करें।





No comments:
Post a Comment