Breaking News
recent

रणजी ट्रॉफी : दोनों पारियों में 100 रन नहीं बना सकी मध्यप्रदेश, दूसरी पारी में 32/3 के बाद 35 पर सिमटी

इंदौर : देश का सबसे अहम घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए, बी, सी और प्‍लेट ग्रुप के अंतिम मैच खेले जा रहे हैं। इस मैच के पहले तक क्‍वार्टर फाइनल के आठ स्‍थानों के लिए 15 दावेदार थे। बता दें कि सबसे ज्‍यादा ग्रुप ए और बी से 5 टीमों को क्‍वार्टर फाइनल में जाना था। इसके अलावा ग्रुप सी से दो टीम और प्‍लेट ग्रुप से एक टीम को स्‍थान मिलना है। इन चार दिवसीय मैचों के आज बुधवार को तीसरे दिन का खेल संपन्‍न होने तक कई मैचों के परिणाम आ चुके हैं। लेकिन सबसे चौंकाने वाला परिणाम ग्रुप बी की मजबूत टीम मध्‍य प्रदेश का रहा। वह इस मैच से पहले तक क्‍वार्टर फाइनल के लिए ए और बी ग्रुप से चयनित होने वाले 5 स्‍थानों की मजबूत दावेदार थी और आराम की स्थिति में थी, लेकिन अपने होम ग्राउंड पर आंध्र प्रदेश की टीम ने उसकी ऐसी दुर्गति की वह क्‍वार्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गई। बता दें कि आंध्र प्रदेश की टीम इस रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।

35 रनों पर सिमटी
मैच के तीसरे दिन जीत के लिए 343 रन के जीत के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए मध्‍य प्रदेश की टीम ने दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करते हुए एक समय तीन विकेट खोकर 32 रन बनाए थे और उम्‍मीद थी कि मैच जीते या न जीते वह संघर्ष करेगी, लेकिन अचानक ऐसा लगा जैसे उसने समर्पण कर दिया और अगले 23 गेंदों में सिर्फ तीन रन बनाने में उसने सात विकेट गंवा दिए।
इससे भी ज्‍यादा शर्मनाक तो यह है कि मध्य प्रदेश की टीम इस मैच की दोनों पारियों में 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। पहली पारी में भी अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए वह 91 रन पर ढेर हो गई थी।

ये रहा मैच का हाल
इस मैच में आंध्र प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 132 और दूसरी पारी में 301 रन बनाया, जबकि मध्य प्रदेश की टीम पहली पारी में 91 और दूसरी पारी में 35 रनों पर सिमट कर क्‍वार्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गई। बता दें कि यह मध्य प्रदेश की टीम का इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम स्‍कोर भी है।
इससे मात्र दो दिन पहले राजस्‍थान के खिलाफ त्रिपुरा की पूरी टीम भी 35 रन पर ही आल आउट हो गई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.