अहमदाबाद। मोदी सरकार के द्वारा सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के ऐलान का ऐलान होने के बाद से ही सियासी बयानबाजियां तेज हो गई हैं। पटेलों के लिए आऱक्षण की मांग करने वाले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने मोदी सरकार के इस फैसले को लोकसभा का एक हथकंडा बताया है।
हार्दिक पटेल ने बताया चुनाव से पहले 'लॉलीपॉप'
केंद्र सरकार के फैसले पर हार्दिक पटेल ने कहा, 'मूल बात यह है कि जब संसद के शीतकालीन सत्र के खत्म होने में मात्र दो दिन बचे हैं, तब सरकार एक विधेयक लाती है। यह खुद बताता है कि यह एक राजनीतिक हथकंडा है।" हार्दिक पटेल ने कहा, 'यह एक और लॉलीपॉप है..हर खाते में 15 लाख रुपये के वादे और दो करोड़ रोजगार के बाद एक और जुमला है।"
बंटे हुए वोटों को वापस लाने की हुई है कोशिश- पटेल
हार्दिक पटेल ने कहा कि इसे सवर्ण और हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की ओर गए मतदाताओं को वापस अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए लाया गया है। पाटीदारों को आरक्षण के लिए राज्य स्तरीय आंदोलन करने वाले हार्दिक पटेल ने जोर देते हुए कहा, "इसी सरकार ने इस बात का हवाला देते हुए विभिन्न जातियों को आरक्षण देने से मना कर दिया था कि 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता। अब वे इसे कैसे करेंगे।"
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने सवर्णों को आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है। सोमवार को कैबिनेट मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया।





No comments:
Post a Comment