Breaking News
recent

10 लाख की बिक्री के साथ हिट रहा अमृता हाट मेला

चूरू.

जिला मुख्यालय पर आयोजित पांच दिवसीय अमृता हाट मेला मंगलवार को सम्पन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर ने अव्वल आने वाले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। मेले मेंं सबसे अधिक बिक्री करने वाले वैष्णवी स्वयं सहायता समूह ने 76 हजार 6 50 रुपए की बिक्री की।

 

सबसे अधिक लोकप्रिय स्वयं सहायता समूह सन्तोषी माता स्वयं सारड़ी, नागौर को मुख्य अतिथि द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मेले के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कोचर ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए सकारात्मक सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण मंच महिलाओं के लिए रखा गया है जो कि महिला सशक्तिकरण की पहचान है।
उन्होंने मेले में पधारी समस्त स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं महिला अधिकारिता एवं महिला बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा सोनगरा ने अध्यता की। महिला पर्यवेक्षक ज्योति एवं भतेरी देवी विशिष्ट अतिथि थी। सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग के संजय कुमार ने बताया कि पांच दिन तक चले इस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों की कुल बिक्री 9 लाख 8 3 ह$जार रुपए हुई। जो कि एक रिकॉर्ड बिक्री है। अमृता हाट मेले में जिला पर्यावरण सुधार समिति, चूरू एवं सामाजिक सरोकार सेवा सस्थान, उंटवालिया को उत्कर्ष कार्य करने पर सम्मानित किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.