ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल
राष्ट्रीय मिति पौष 21 शक संवत् 1940 पौष शुक्ल पंचमी शुक्रवार विक्रम संवत् 2075। सौर पौष मास प्रविष्टे 27, जमादि उल्लावल 04, हिजरी 1440 तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 जनवरी सन् 2019 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
पंचमी तिथि सायं 7 बजकर 55 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सूर्योदय से अगले दिन प्रातः 8 बजकर 43 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ, वरीयान योग अगले दिन सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ, बालव करण सायं 7 बजकर 55 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
आज के मुहर्त- अनुकूल समय मे कृषि भूमि का क्रय विक्रय करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 3 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा। आज ही सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में अपराह्न 1 बजकर 19 मिनट।
आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (से, सो, द, दी) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से सामान्य होंगे। ऐसे जातक स्वकार्य संचालन दक्षता से करेंगे। प्रत्येक कार्य उत्साह से करेंगे। अच्छे कूटनीतिज्ञ व समाजसेवी भी होंगे। ज्ञान भरपुर रहेगा।
पंचांग क्या है
पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।





No comments:
Post a Comment