ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- वाहन चलाने में गैर जिम्मेदाराना व्यवहार तन एवं धन दोनों की हानि करवा सकता है। मित्रों के बीच वार्तालाप में मर्यादाओं का ध्यान रखने की जरूरत महसुस होगी।
अनुकूलता के लिए- मीठे भात का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 02- विद्यार्थियों के मन में प्रथम स्तर पर परिणामों के आशानुरूप न आने से घोर निराशा रहेगी। अस्थाई संपत्ति को खरीदने के मौकों को भुनाने के प्रयास में सफल होंगे।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में गुड़ चने का भोग लगाएं।
अंक 03- सामाजिक स्तर पर आपके सुधार कार्यक्रम के विफल होने पर अपनी प्राथमिकताओं में बदलाव लाना होगा। स्वतंत्र रूप से कार्य करने की शुरूआत कर सकते है।
अनुकूलता के लिए- दोपहर पश्चात श्वेत पदार्थों के सेवन से बचें।
अंक 04- परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के भरपुर मौके मिलेंगे। अच्छे बुरे की पहचान होने के भरपुर अवसर आएंगे। प्रिय वस्तु घुमने के भय से पुरे समय परेशान रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में कुछ देर श्रमदान करें।
अंक 05- अति व्यस्त समय में लिखापढ़ी के कामकाज में औपचारिकताओं को टालने की कोशिश न करें। अचानक प्राप्त हुआ धन को रोकने के चक्कर में धन से महफूज हो सकते है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल देवालय में दर्शन कर कार्य शुरू करें।
अंक 06- मुकदमे को लंबा खिंचने के बजाए समझोता करने के प्रयासों पर जोर देना जरूरी होगा। बिना सोच विचार के दूसरों पर भरोसा करने के परिणाम विपरित भी हो सकते है।
अनुकूलता के लिए- इच्छानुसार गाय के घी का दान करें।
अंक 07- संचित कोष में होने वाली वृद्धि व त्वरित लेनदेन होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। टालने की प्रवृत्ति के कारण जमीनों के व्यवसाय में हाथ आए मौके छूट सकते है।
अनुकूलता के लिए- शहदयुक्त जल से भोलेनाथ का अभिषेक करें।
अंक 08- नौकरीपैशे में कामकाज की गति को बरकरार रखने का प्रयास करें। साथ में लेकर चलने की नीति से जनपक्ष में विरोधी लहर को कुछ हद तक अपने पक्ष में कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- व्यक्ति विशेष का अपमान करने से बचें।
अंक 09- तेजी मंदी के व्यवसाय में त्वरित निर्णय लेने की स्थिति को टालने का प्रयास करें। जीवन की भागदौड़ में किसी भी क्षेत्र में जोखिम उठाने से बचने की कोशिश करें।
अनुकूलता- नीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।





No comments:
Post a Comment