Breaking News
recent

अंकज्योतिष 12 जनवरी 2019: आज अंक 02 वाले जातक वाहन चलाते समय सतर्क रहें, दुर्घटना हो सकती है

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- परिवार में अपने विचारों को रखते समय छोटे-बड़े की मर्यादाओं को ध्यान में रखना होगा। पुरे समय मन में सांसारिक मरिचिका से उभरकर वैराग्य की स्थिति पैदा होगी।
अनुकूलता के लिए- गाय की बछड़े सहित पूजा करें।

अंक 02- मित्रों के सहयोग से किये गए कामकाज में लाभजनित स्थिति अंत में हानि में बदल सकती है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए अत्यधिक सर्तकता बरतने की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- स्वअर्जित आय से दान देने की कोशिश करें।

अंक 03- पशुपालन के व्यवसाय में लगे व्यक्तियों के लिए आज का समय दोगुनी खुशी लेकर आएगा। निजी संबंधों में पहले से चल रही सुधार की संभावनाए कमजोर पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में जसवंती के पुष्प की माला चढ़ाएं।

अंक 04- मन में कार्यों के प्रति उच्चा टन का भाव रहेगा व तय समय पर काम नहीं हो पाएंगे। अधिनस्थों के असहयोग के चलते परियोजनाओं को समय पर पुरा नहीं कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रत्येक कार्य सलाह लेकर ही करें।

अंक 05- मन में उठ रही जिज्ञासा पुरी करने के अवसर प्राप्त होंगे। कर्ज ना चुका पाने से मिलने वाली राहत में कमी आएगी। परिवार से तालमेल बैठाने की कोशिशे रंग लाएगी।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में हलवे का भोग लगाएं।

अंक 06- मशीनरी के कामकाज को जोखिम उठाकर करना फायदेमंद साबित होगा। नियमों को तोड़कर वाहन चलाने की आदत किसी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।

अंक 07- सोचे हुए कार्यों के पूर्ण होने से मन में ईश्वर के प्रति गहरी आस्था का भाव उत्पन्न होगा। खाने-पिने में गरीष्ठ भोजन करने की आदत स्वास्थ्य की तकलीफ पहुंचा सकती है।
अनुकूलता के लिए- अपशब्दों के उपयोग से बचकर रहें।

अंक 08- अर्थ का व्यवस्थित सदुपयोग न हो पाने के कारण मन विचलित रहेगा। कार्यालय में किसी नई योजना में की गई मेहनत से अपनी पद प्रतिष्ठा में खासा ईजाफा होगा।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़ा सा पंचामृत प्रवाहित करें।

अंक 09- पहले से चल रहे कर्ज को बढ़ाने के बजाए कामकाज के तौर तरिकों में परिवर्तन करने का प्रयास करें। विद्यार्थयों में पहले से चल रहे आत्मविश्वास में कमी दूर होती जाएगी।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों का कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.