Breaking News
recent

12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास..महिला को देख...

रावतभाटा. क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में रिश्तेदार के यहां रह रही एक आदिवासी बालिका के साथ गांव के बाहर एक नाबालिग द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। भैसरोडगढ़़ पुलिस ने अचेत बालिका को रावतभाटा के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती करवाकर इलाज शुरू करवाया हैं। यहां राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय के प्रभारी डॉ ़अनिल जाटव ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे भैसरोडगढ़़ पुलिस करीब 12-14 वर्षीय बालिका को लेकर चिकित्सालय में पहुंची। उसे भर्ती कर प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा बालिका के बयान लिए जाने के बाद ही दुष्कर्म का प्रयास करने वाले के बारे में पता चल सकेगा।

पतंग कटना नागवार गुजरा..जमकर मचाया उत्पात, कई गंभीर घायल

वहीं जानकारों ने बताया कि गोपालपुरा गांव की एक महिला ने गांव के बाहर एक नाबालिग को पीडि़ता के साथ सोमवार शाम को दुष्कर्म का प्रयास करते हुए देखा। महिला को देखकर बालक मौके से भाग गया। सूचना पर गांव के जागरूक लोगों ने भैसरोडगढ़़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस करीब साढ़े 9 बजे मौके पर पहुंची और बालिका को लेकर रावतभाटा सीएचसी में लाकर इलाज शुरू कराया गया। इससे पहले ग्रामीण बालिका को बोराव चिकत्सालय ले आए थे। थानाधिकारी गोपालनाथ गोपालपुरा गांव में दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ढूंढऩे में लगे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.