ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- आज का दिन चिकित्सकों में व्यस्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अत्यधिक अपेक्षाओं के परिणाम विपरित आएंगे। साझे व्यापार में आगे बढ़ने के लिए गति मिलेगी।
अनुकूलता के लिए- मीठे जल का सेवन कर कार्य की शुरूआत करें।
अंक 02- कृषक वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में थोड़े में संतोष करना पड़ सकता है। स्वनिर्णयों से हानि संभव है। विषम परिस्थितियों में परोपकार के फायदे देखने को मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- शनिदेव को सुखे मेवे का भोग लगाएं।
अंक 03- स्वर्णाभूषण पहनने में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान संभावित है। अत्यधिक व्यसन कम करने का प्रयास करें। दांपत्य में छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न ना बनाएं।
अनुकूलता के लिए- सामथ्र्य अनुसार कन्या भोजन कराएं।
अंक 04- नौकरी में अपनी पद व प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अपनी जवाबदारियों को समझना होगा। सांस्कृतिक गतिविधियों में रूचि रहने व हिस्सा लेने के सार्थक परिणाम आएंगे।
अनुकूलता के लिए- मौसमी फल का दान अवश्य करें।
अंक 05- कार्यक्षेत्र में मिल रहे अच्छे प्रतिसाद को बनाए रखने के लिए स्वाभिमान को पनपने न दें। मुकदमेबाजी को अपने पक्ष में करने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- कुल देवी के नाम से मंदिर में ध्वजा दान में दें।
अंक 06- ग्रहस्थ आश्रम में अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए नैतिकता व चारित्रिक मुल्यो को न भुलें। आकस्मिक धनलाभ की बजाए स्थिर लाभकारी योजना पर ध्यान केंद्रित करें।
अनुकूलता के लिए- किसी देवी मंदिर में निंबु की माला चढ़ाएं।
अंक 07- दांपत्य में आपसी सामजस्य बना रहेगा। कार्यों को समय के पहले कर पाएंगे। ईश्वर के प्रति आसक्ति में कमी आ सकती है। आमोद प्रमोद के कारण कामकाज प्रभावित होगा।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।
अंक 08- कारोबारी विस्तार को कुछ समय के लिए टालना पड़ सकता है। ईश्वर के प्रति आस्था में बढ़ोतरी होगी। थोड़े समय के लिए किये गए निवेश का लाभ नहीं मिल पाएगा।
अनुकूलता के लिए- गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।
अंक 09- शेयर बाजार में किये गए निवेश में कुछ समय के लिए रूकना फायदेमंद साबित होगा। कार्यालय में अकर्मणयता के कारण अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य की शुरूआत करें।





No comments:
Post a Comment