दौसा.
मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में सक्रिय लपका गिरोह के खिलाफ मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद लपका गिरोह में खलबली मच गई है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।
मानपुर पुलिस उपाधीक्षक आरके मीणा ने बताया कि बालाजी नगरी में देशभर से बड़ी तादात में श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। ऐसे में लपका गिरोह श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी करते हुए अपने धर्मशाला व विश्राम गृह में कमरा लेने के लिए दबाव बनाते हैं। जिनकी आए दिन शिकायतें मिल रही थी। एसपी के निर्देश पर मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी भगवानसिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते बालाहेड़ा निवासी हरकेश प्रजापत, सकट राजपुर निवासी मुंशीराम, पाडली निवासी भवानीसिंह, काकरेट निवासी चंदर योगी, समोची निवासी कमल सैनी, लखनपुर निवासी सतेन्द्रसिंह, पीलोड़ी निवासी रमेश योगी, पाड़ली निवासी पिन्टू कुमार, नांदरी निवासी दिनेश योगी, खेड़ी निवासी ओमप्रकाश, दर्जापुर निवासी हेमराज, साजनपाडा निवासी राहुलसिंह व भानपुर निवासी बबलू को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को बेवजह परेशान करने वाले लपका गिरोह के खिलाफ आगामी दिनों पुन: कार्रवाई की जाएगी।





No comments:
Post a Comment