Breaking News
recent

अंकज्योतिष 14 जनवरी 2019: अंक 08 वाले जातकों के दांपत्य में मानसिक अशांति से तनाव बढ़ सकता है

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- कला के क्षेत्र में मन इच्छित काम न होने से मन खिन्न रहेगा। साझेदारी में पैदा हुई दूराभाव की स्थिति सुधरने लगेगी। नित्य पुजन में अनियमितता परेशानी का कारण बनेगी।
अनुकूलता के लिए- जीवमात्र को परेशान करने से बचें।

अंक 02- नये व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ाने की कोशिशे सफल होगी व धनार्जन की स्थितिया बनने लगेगी। कार्यालय से संबंधित मुकदमे बाजी में परेशान होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- घर आए भिक्षुक को खाली हाथ न जाने दें।

अंक 03- निजी संबंधों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से बचते हुए संबंधों की गरीमा को बरकरार रखें। पुरा समय सत्संग व सिद्ध पुरूषों के सानिध्य में रहते हुए बितेगा।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेश ध्यान रखें।

अंक 04- अधिकारियों के पूर्ण सहयोग बने रहने के कारण योजनाओं को समय पर पुरा कर पाने में समर्थ होंगे। वरिष्ठजनों के घुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। अतः बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- एक कनेर का पुष्प अपने पास में रखें।

अंक 05- पिता के साथ बहुत दिनों से चल रहे संबंधों को सुधारने के प्रयास असफल साबित होंगे। आकस्मिक धनार्जन की स्थिति को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- क्रोधित होने से बचकर रहें।

अंक 06- अगर मन में निर्णय लेने के प्रति जरा सा भी संशय हो तब उसे कुछ दिनों के लिए टालने का प्रयास करें। भाग्य के भरोसे काम करने के नतीजे सोच के विपरित आएंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल घर में शंखनाद करें।

अंक 07- कार्यालय में अपने से अनुभवी कर्मचारियों का भरपुर सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य में मानसिक अशांति से तनाव बढ़ सकता है। धन के अपव्यय से मन में निराशा रहेगी।
अनुकूलता के लिए- गुड़ का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 08- व्यवसाय में नुकसान से बचने के लिए वैकल्पिक उपायों की और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। नित्य पूजन पाठ समय पर पुरा नहीं होने से बेचने बनी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- मौसमी फल श्रीकृष्ण मंदिर में चढ़ाएं।

अंक 09- अतिरिक्त कामकाज में अनुभव व शिक्षा के भरपुर उपयोग के मौके मिलेंगे। अत्यधिक धन खर्च की स्थिति में आवश्यक खर्चों में भी कटौती करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
अनुकूलता के लिए- नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.