Breaking News
recent

आज का राशिफल 14 जनवरी 2019: आज सूर्य देव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: सौचे कार्य स्मय पर होने से मन प्रफऊल्ल्ति रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते है।

वृषभ राशि: नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दुसरों के झंझटों में न पड़ें। परिवारिक कारिकर्मों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि: अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता-पिता से अनबन संभव है।

कर्क राशि: प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधित रोग संभव है।

सिंह राशि: अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कन्या राशि: कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

तुला राशि: विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

वृश्चिक राशि: भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

धनु राशि: नए कार्य की शुरुवात लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्टदेव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

मकर राशि: समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

कुंभ राशि: अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें की जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। संतान से मनभेद होगा। रुका हुआ धन मिलनें कि संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

मीन राशि: अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.