Breaking News
recent

अलवर जिले में यहां लागू हुई धारा 144, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

विधानसभा चुनाव के चलते जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह ने आदेश जारी कर अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजस्व सीमा में धारा 144 लागू की है।

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश में बताया कि चुनाव आयोग की ओर से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहां विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक एवं स्वतंत्र व निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजस्व सीमा में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश दिए हैं।

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू

चुनाव आयोग की ओर से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 28 जनवरी को चुनाव कराने की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ में निर्वाचन प्रक्रिया की अधिसूचना जारी करने के साथ ही जिले में तत्काल प्रभाव से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने तक आदर्श आचार संहिता के समस्त प्रावधान लागू करने के आदेश दिए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.