चला. गुहाला जीएसएस पर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले बिजली की छह सूत्री मांगों को लेकर नृसिंहपुरी सरपंच गोपाल सैनी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बिजली अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचने पर नाराज किसानों ने जीएसएस पर प्रदर्शन किया।
लोगों ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में १५ घंटे बिजली कटौति की गई। अघोषित बिजली कटौति की बहाल करने के लिए लोगों ने निगम के अधिकारियों से सम्पर्क साधना चाहा लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। इससे खफा ग्रामीणों ने विधायक सुरेश मोदी को फ ोन पर बताई तो उन्होंने देर रात करीब १२ बजे नीमकाथाना एक्सइएन रामसिंह यादव को मौके पर भेजकर किसानों की समस्या समाधान करने के लिए कहा। मौके पर पहुंचे एक्सइएन से ग्रामीणों ने लिखित में समाधान की मांग की। जब बात नहीं बनी तो लोगों ने उनका घेराव किया। विधायक के आश्वासन के बाद बिजली सुचारू कराई गई तब ग्रामीण माने और धरना प्रदर्शन बंद किया। सुभाष कुड़ी, रतनलाल यादव, राजेश कुड़ी, मुकेश कुमार, धवनसिंह, प्रमोद यादव, अनील यादव, सुभाष यादव, राजेश , धूड़मल यादव, माडूराम सैनी, राजू नेहरा, बन्नाराम कुड़ी, कैलाशचन्द सहित किसान धरने में मौजूद थे।
मोटर खराब, पानी की समस्या
मावण्डा.ग्राम नाथाकीनांगल में दस दिन से पेयजल समस्या व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित जलदाय विभाग की ट्यूबवैल की मोटर जलने से पानी की समस्या आ रही है। विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवा दिया। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों की मांग है कि विभाग जल्द से जल्द मोटर को सही करवाये जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। पांवरी ढाणी के समीप ग्राम नाथाकीनांगल स्थित नयावासी ढाणी निवासी पोप सिंह, सावंत सिंह,महेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि ग्राम सरपंच ने सभी ढाणियों को पेयजल आपूर्ति से जोड़ दिया पर उनकी ढाणी अभी भी पेयजल से वंचित है ।
जनता की मांग, रींगस- सीकर ट्रेक पर चले रेल
रींगस. गेज परिवर्तन के बाद रींगस से सीकर के मध्य सवारी गाडिय़ां चलाने व महामना एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित करने की मांग को लेकर श्री ब्राह्मण महासभा समिति रींगस द्वारा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया है। समिति के नानगराम बागड़ा ने बताया कि रींगस-सीकर-दिल्ली-चुरू के बीच ब्रोडगेज लाइन बिछाने का कार्य काफी पहले पूरा हो गया है। रींगस सीकर के मध्य अभी केवल एक साप्ताहिक ट्रेन को शुरू किया गया है। इस ट्रेन के फेरे
बढाए जाए तथा नई ट्रेनों को भी शुरू किया जाए जिससे हजारों लोगों को रेल सेवा का लाभ मिल सके। अजमेर से हरिद्वार के लिए नई ट्रेन शुरू की जाए जिससे तीर्थराज पुष्कर, खाटूश्यामजी, रींगस भैरूजी, जीणमाता, शाकम्भरी माता तथा हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को रेल सेवा का लाभ मिल सके। फुलेरा रेवाड़ी ट्रेक पर भी यात्रि सुविधाओं को देखते हुए नई ट्रेन शुरू करने का मांग पत्र सौंपा।





No comments:
Post a Comment