Breaking News
recent

162 ग्राम पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक शौचालय

आबूरोड. अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक स्वच्छता परिसर के तहत शौचालय बनाए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमणकर्ता, एक से दूसरी जगह पर पलायन करने वाले एवं स्थानीय लोगों को शौचालय की समुचित सुविधा मिलने के साथ ही गंदगी से निजात मिल सकेगी।
जानकारी के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिला परिषद सिरोही की सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण कराने के लिए निर्देशित किए गए है। इस पर जिला परिषद की ओर से जिले के लिए पांच पंचायत समिति के विकास अधिकारियों को क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में शौचालय बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा है, इसके बाद प्रस्ताव का अनुमोदन के लिए राज्य स्तर पर भिजवाया जाएगा। ऐसे में ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक शौचालय बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ काम्पलेक्श की कमी दूर हो सकेगी। गांवों में सौदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
गौरतलब है कि मिशन के तहत पहले चयनित ग्राम पंचायतों में ही सामुदायिक शौचालय बनाने की योजना थी, लेकि अब सभी ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण होगा।
जगह का चयन होगा
सामुदायिक स्वच्छता परिसर के लिए स्थान का चयन आबादी का चयन आबादी भूमि पर सहमति से या उपयुक्त सार्वजनिक स्थानों, बाजार, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जहां से अधिक लोगों का आवागमन होता है। इसके अलावा ऐसी सामुदायिक बस्तियां जहां व्यक्ति शौचालय निर्माण के लिए पर्याप्त जगह नहीं हो वहां इसका निर्माण होगा।
२० लाख देगा मिशन
शौचालय निर्माण के लिए ५०० परिवार की आबादी वाली ग्राम पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन की ओर से २० लाख तथा साढ़े तीस सौ परिवार की पंचायत को १५ लाख रुपए देगा। इसके अलावा खर्च ग्राम पंचायत करेंगी। इसके लिए सभी तैयारी कर दी गई है, ठोस एवं तरल कचरा निस्तारण समेत पूरी तैयारी है, अब सिर्फ इंतजार है तो प्रस्ताव भेजने के बाद राज्य सरकार की ओर से हरी झंडी का ।
गांव भी होंगे स्वच्छ
सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण के बाद ग्रामीणों को सहुलियत मिलने के बाद गांव साफ सुथरें भी होंगे। एक दो दिन भी सभी ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजेंगे। मार्च तक काम पूरा करना है।
- चांदू खा, जिला समन्यवक स्वच्छ भारती मिशन ग्रामीण सिरोही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.