Breaking News
recent

नरेगा में लापरवाही को लेकर एक सचिव निलम्बित, तीन को 16 सीसी नोटिस

प्रमोद भटनागर
कुंभलगढ़. राज्य सरकार की समस्त योजनाओं को लेकर पंचायती राज की समीक्षा बैठक मंगलवार को यहां पंचायत समिति सभागार कलक्टर अरविंद पोसवाल की उपस्थिति में हुई।
बैठक में कलक्टर ने कलस्टर वार प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। इसमें ग्राम पंचायत कांकरवा के सचिव संतोष कुमार को नरेगा में लक्ष्य हासिल करने में घोर लापरवाही बरतने पर कलक्टर पोसवाल ने सदन में लताड़ लगाई। साथ ही विकास अधिकारी रमेशचन्द्र मीणा ने कलक्टर के आदेशों पर सचिव को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया। वहीं, ग्राम पंचायत बनोकड़ा के सचिव रौनक उपाध्याय, गवार के कुलदीप मीणा एवं कुंचौली के हरीश मीणा को १६ सीसी के नोटिस जारी कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी। कलक्टर पोसवाल ने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। वहीं, अच्छा कार्य करने वाले सचिव ग्राम पंचायत पीपला के सोहनलाल टेलर एवं उसर की सचिव गुडिया देवी को सदन में कलक्टर पोसवाल ने शाबाशी दी। इस दौरान नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, एमएलए, एमपी, मगरा विकास एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट विस्तार से जानी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविन्दसिंह राणावत ने तमाम योजनाओं की कलस्टर एवं पंचायतवार प्रगति रिपोर्ट कलक्टर के सामने रखी। इस पर विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही उचित प्रगति रिपोर्ट नहीं मिली, उनको २९ जनवरी को दुबारा होनी वाली समीक्षा बैठक तक लक्ष्य हासिल कर प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलक्टर पोसवाल ने उपस्थित जेटीए, सचिव एवं रोजगार सहायकों को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई से निपटने के लिए तैयार रहने की हिदायत दी। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविन्दसिंह राणावत, उपखण्ड अधिकारी परसाराम टांक, विकास अधिकारी रमेशचन्द्र मीणा मौजूद थे।

 

विद्युत निगम लाइनमैन की अवैध वसूली की शिकायत
-रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने रखी कई शिकायतें व समस्याएं
भीम. क्षेत्र की ग्राम पंचायत बार के अटल सेवा केन्द्र में भीम उपखण्ड अधिकारी सुरेश चावला की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।
चौपाल में बार पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को विद्युत विभाग के कर्मचारी पुरुषोतम प्रजापत लाइनमैन द्वारा ग्रामीणो से रिश्वत मांगने, बार एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की समय पर देखभाल नहीं करने की शिकायतें की। इसके चलते दोनों विभागों के उच्च अधिकारियों को उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश दिए कि दोनों कर्मचारियो को तुरन्त प्रभाव से हटाया जाए। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक लगाने की मांग की एवं जयपाल सिंह ने अपनी भूमि खातेदारी पर नाम संशोधन की मांग की। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने हाथों-हाथ नाम संशोधन के आदेश जारी किए। ग्रामीणों ने जेताखेड़ा में आंगनवाड़ी केन्द्र लगवाने की मांग की। वहीं, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हीरा का बाडिय़ा में अध्यापकों की कमी होने से अध्यापक लगाने की मांग की। आलेला गांव में मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र खुलवाने की मांग की। रात्रि चौपाल के दौरान विकास अधिकारी भागीरथमल मीणा, तहसीलदार उगमसिंह राजपुरोहित, बार सरपंच लक्ष्मणसिंह, सचिव फतेहसिंह, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत निगम, जलदाय विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

A secretary suspended for negligence in NREGA, three to 16 cc notice

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.