Breaking News
recent

इस कंपनी ने हर रोज बेचे 19 हजार से ज्यादा फोन, 7 महीने पहले शुरू हुर्इ थी कंपनी

नई दिल्ली। करीब सात महीने बाजार में उतरे चीनी स्मार्टफोन निर्माता रियलमी ने 40 लाख से अधिक ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। ऑनलाइन हैंडटेस बेचने पर जोर देने वाली कंपनी ने इस उपलब्धि को स्वीकार करते हुए ट्वीट किया, "नए साल की शानदार शुरुआत। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रियलमी के परिवार में अब 40 लाख लोग शामिल हो गए हैं। आपके प्यार के लिए शुक्रिया। हम 2019 में और बड़ा और बेहतर होने की कामना करते हैं।"

कंपनी ने रियलमी 1 मॉडल मई में लांच किया था, जो कि एंट्री-लेवल के खंड का स्मार्टफोन था। इस हफ्ते की शुरुआत में हैंडसेट निर्माता ने कहा कि वह देश के 20,000 रिटेल आउटलेट के साथ भागीदारी कर रही है, ताकि इस साल 150 शहरों में अपना विस्तार कर सके।

रियलमी ने कहा कि कंपनी के ऑफलाइन रिटेलर्स को 'रियल पाटनर्स' नाम से जाना जाता है, जो ग्राहक अनुभव में मूल्य वर्धन करते हैं। कंपनी ने कहा कि रिटेल आउटलेट पर कंपनी द्वारा लांच किए सभी मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

रियलमी ने 40 लाख का जो आंकड़ा पार किया है, उससे साबित होता है तो कंपनी ने 7 महीनों में हर रोज 19 हजार से ज्यादा ग्राहकों को अपना फोन बेचा है। एेसे में यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। क्योंकि मार्केट में एेसी कम कंपनियां हैं जिन्होंने इतने कम समय में इतने ग्राहक बनाए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.