Breaking News
recent

अंकज्योतिष 20 जनवरी 2019: आज अंक 08 वाले जातक वरिष्ठों के सुझाव की अनदेखी ना करें, नुकसान हो सकता है

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- व्यस्तता से भरी जिंदगी में मशीनरी का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। शारीरिक निर्बलता के दूर होने से मेहनत के कार्य अच्छे से कर पाएंगे। सहजनों के मध्य वार्तालाप से बचें।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरी घास खिलाएं।

अंक 02- युवावर्ग को जीवन में नीत नये अवसर प्राप्त होंगे व उनका भरपूर लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में समय व्यतित होगा। अधिनस्थों पर भरोसे को कायम नहीं रख पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- अपशब्दों का उपयोग करने से बचें।

अंक 03- नौकरी में बेहद स्पष्टता बनाए रखने की जरूरत है। भाग्य के भरोसे छोड़े गए काम प्रभावित होंगे। कानूनी विवादों में समझोते के प्रयास कुछ दिनों के लिए टल सकते है।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद को भोजन कराएं।

अंक 04- व्यापार में दूसरों के सुझाव भ्रमित कर सकते है। मित्रों पर अत्यधिक विश्वास के कारण धोखा उठाना पड़ सकता है। शीतप्रकृति के व्यक्ति प्रतिकुल मौसम की चपेट में आने से बचें।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग का उपयोग करने से बचकर रहें।

अंक 05- निर्णय में देरी से लाभदायी स्थिति हाथों से फिसल सकती है। खाने-पिने में पश्चिमी भोजन का सर्वथा त्याग करें। लाभकारी योजना में वित्तिय प्रबंध होने से मन प्रसन्न रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रकृति का नुकसान करने से बचें।

अंक 06- लापरवाही से वाहन संबंधी खर्च में बढ़ोतरी होगी। ऋण कम करने के प्रयास में प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। कार्यस्थल पर स्वयं काम करने से शत्रुपक्ष हावी नहीं हो पाएगा।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में आटे से बने दीपक लगाएं।

अंक 07- अपशब्द बोलने से अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है। खरीदारी में लापरवाही से आर्थिक नुकसान संभावित है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी लापरवाही से बचें।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।

अंक 08- अग्निकारक वस्तु के उपयोग में सावधानी की जरूरत रहेगी। वरिष्ठों के सुझाव की अनदेखी से नुकसान हो सकता है। व्यापार में अतिरिक्त खर्च रोक न पाने से मन अशांत रहेगा।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों का कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।

अंक 09- ऋण का भुगतान समय पर नहीं कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धा के युग में समय के साथ न चलने से घोर निराशा रहेगी। वरिष्टों का मार्गदर्शन मुश्किलों से निकालने में सहायक होगा।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण मंदिर में पितांबरी वस्त्र अर्पित करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.