Breaking News
recent

आज का राशिफल 20 जनवरी 2019: आज का दिन 6 राशि के जातकों के लिए रहेगा सर्वोत्तम

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: व्यवसायिक उन्नति के योग बन रहे है। नई तकनिकी के उपयोग से व्यापार और उन्नत हो सकता है। मकान खरदीने का मन बना चुके है, जो जल्द पूरा होगा। किसी मित्र के सहयोग से लंबित कार्य पूर्ण होंगे।

वृषभ राशि: आप क्युं नहीं समझते की अब आप बड़े हो गये है। अपनी जिम्मेदारी को समझें और समझदारी से कार्य करें। अपने व्यवहार में आप को अत्यधिक परिवर्तन लाने की जरूरत है। समय रहते संभल जाएं तो आप के लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि: शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाएं। मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

कर्क राशि: विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा। न्यायालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अनाज व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ है। सामाजिक पुछ परख बढ़ेगी।

सिंह राशि: आज दिन नए अवसरों को जन्म दे रहा है। इनका भरपूर लाभ लें। भावनात्मक संबंधों में अनुकूलता रहेगी। आप के सामने मार्ग बहुत है, अब अपने विवेक से तय आप को करना है। धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकेगा।

कन्या राशि: अपने अधिकारियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। अपने क्रोध को शांत रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। संत दर्शन संभव है। समय रहते जरूरी कार्य कर लें लाभ होगा।

तुला राशि: आप की भावनाओं का लोग मजाक बनाते है। आप जैसे है, वैसे रहें। लोगों की परवाह न करें। आध्यत्मिक दृष्टी से समय उपयुक्त है। मित्रों के साथ आनंद दायक समय व्यतित होगा।

वृश्चिक राशि: व्यापार विस्तार की योजना आज सफल हो सकती है। बिना सोचे समझे कुछ न बोलें, विवाद हो सकते है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आज पूरा करने का दिन है।

धनु राशि: यात्रा के योग बन रहे है। कार्यस्थल पर मन मुटाव की स्थति निर्मित होगी। जरूरी कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। पैसों का हिसाब रखें लापरवाही से नुकसान होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मकर राशि: किसी पुराने मित्र से भेट संभव है। मनोरंजन के साधनों को क्रय करेंगे। परिवार को आप की जरूरत है, कोई भी फैसला एक तरफा न लें। लोह व्यापार से जुड़े जातक आज अच्छा लाभ कमा सकते है।

कुंभ राशि: अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें। कई दिनों से रुकी मुलाकात आज संभव है। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। जीवन में कुछ उदेश्य बनाये। समय अनुकूल है।

मीन राशि: कार्यशैली को सुधारना होगा। सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में अवरोध आ सकते है। कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी, वो आज मिल सकता है। दिन मिश्रित फलदाई रहेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.