Breaking News
recent

लगातार तीसरे साल रनों के बादशाह बने विराट कोहली, 2018 में 70 की औसत से बटोरे रन

नई दिल्ली। विराट कोहली क्रिकेट के इतने रिकॉर्ड तोड़ चुके है कि उन कीर्तिमानों पर एक किताब लिखी जा सकती है। 2018 भी विराट का कुछ ऐसा ही साल रहा, जहां उन्होंने टीम की अगुआई करते हुए दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में जमकर रन बटोरे। घर में तो उन्होंने ऐसे रन बटोरे जैसे वह सिर्फ मजे के लिए ही खेल रहे हों। विराट पिछले दो सालों की ही तरह इस साल भी विश्व के सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।


2018 में विराट सबसे आगे-
30 साल के कोहली ने 2018 में 69.81 की औसत से 2,653 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए। उन्होंने इन रनों को बनाने के लिए 11 शतकीय पारियों का सहारा लिया। उनका इस साल सर्वाधिक स्कोर 160 का रहा। यह इस साल किसी भी अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज द्वारा तीनों प्रारूपों को मिलकर बनाए गए सर्वाधिक रन हैं।

लगातार तीसरे साल सबसे आगे विराट-
इस साल रनों के शिखर पर पहुंचने वाले कोहली साल 2016 और 2017 में भी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 2016 में 2,595 और 2017 में 2,818 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए थे। इस प्रदर्शन से कोहली ने साबित कर दिया है कि वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

कप्तानी में भी छाए विराट-
आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता गया मैच(बॉक्सिंग डे टेस्ट) कोहली का विदेशी जमीं पर एक कप्तान के तौर पर जीता गया 11वां मैच था। कोहली ने कुल 24 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है, वहीं गांगुली ने 28 मैचों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.