Breaking News
recent

नववर्ष का सूरज अब कुछ नया कहता है, उम्मीदों का साल-2019, जनप्रतिनिधियों का विकास का संकल्प....

सिरोही. सिरोही की अरावली की वादियों ने नए साल में फिर नई उम्मीदों के गीत गुनगुनाए हैं। बरसों से उपेक्षित जिले के आदिवासियों समेत सभी वर्गों में नए साल में नई सरकार से कई उम्मीदें हैं। बीते साल 2018 में आमजन की विभिन्न समस्याओं के समाधान, विकास के वादे जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने खूब किए लेकिन महज आश्वासनों के घूंट ही मिले। अब नए साल में जिलेवासियों को नई उम्मीद जगी है। सुबह की नई रश्मियों से जिलेवासी आनंदित हैं और इन नई किरणों में नईरोशनी की बाट जोह रहे हैं। जिलेवासियों को नए साल में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, अशिक्षा दूर करने, विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने, सफाई व्यवस्था में अव्वल बनाने, सड़क-यातायात की बेहतर सुविधा करने, गांवों के परिवेश में सुधार लाने, सिंचाई की उचित व्यवस्था करने व किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने समेत कईउम्मीद हैं।

सरकारी स्कूल बनें स्मार्ट
नए साल में सरकारी स्कूलों में सुधार को लेकर भी लोगों को उम्मीद है। प्रारम्भिक शैक्षणिक स्तर सुधार को लेकर डोर-टू-डोर कैम्पेन व आईइसी गतिविधियां संचालित करने, छात्र-शिक्षक अनुपात में सुधार, स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्मार्ट कक्षा-कक्ष बनाने, कम्प्यूटर लैब विकसित करने समेत शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार पर उम्मीद टिकी हुई है।

विकास योजनाएं लें मूर्तरूप
जिले में नववर्ष की किरणों के साथ ही कौशल विकास, कृषि, आधारभूत संरचना निर्माण, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य शुरू हो और विकास योजनाएं धरातल पर मूर्त रूप लें, इस पर भी जिलेवासियों की उम्मीद टिकी हुई है।

&नए वर्ष में सिरोही शहरवासियों लिए नई सौगात देंगे। पैलेस रोड का नवीनीकरण व सौंदर्यन किया जाएगा। फुटपाथ मरम्मत व कुर्सियां व्यवस्थित की जाएंगी। पुराना बस स्टैण्ड सड़क, कालका तालाब सड़क, धांधेला तालाब के आसपास सड़क नवीनीकरण किया जाएगा।
- ताराराम माली, सभापति, नगर परिषद, सिरोही

&स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंगलवार को डोर टू डोर 10 हजार कचरा पात्रों का वितरण किया जाएगा। विभिन्न इलाकों में सीसी रोड निर्माण, डामरीकरण की शुरुआत की जाएगी। एक करोड़ के विकास कार्य करवाने की स्वीकृति मिली है। आदिनाथ नगर कॉलोनी में सीसी रोड, संतोषी नगर में सीसी रोड मरम्मत, शिवाजी चौक में सीसी रोड, बोराणा गोदाम से हीराभाई के घर तक सीमेंट रोड सहित 25 स्थानों पर छोटे-बड़े निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
- कंचन सोलंकी, नगरपालिका अध्यक्ष, शिवगंज

&नए साल में जिले की मुख्य समस्याओं के निराकरण पर कार्य किया जाएगा। आबूरोड में भैसासिंह परियोजना का पानी उपलब्ध करवाने, सेलवाड़ा में रोड निर्माण समेत आमजन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने को प्राथमिकता दी जाएगी।
- पायल परसरामपुरिया, जिला प्रमुख, सिरोही

&जनापुर हाईवे सर्किल से सिरोही रोड बस स्टैण्ड तक सीसी रोड का निर्माण, वोलकेम तिराहे से सिरोही रोड बस स्टैण्ड तक रोड चौड़ाकर डिवाइडर लगवाने, रेलवे स्टेशन से सुखाडिय़ा सर्किल तक रोड चौड़ाकर डिवाइडर, मंगल कलश चौराहे पर हाई मास्ट लाइट व फव्वारा लगाकर सौंर्दयन, हर चौराह पर हाई मास्ट लाइट, गोगाजी तालाब से अतिक्रमण हटवाकर मुम्बई की चौपाटी की तरह सौन्दर्यन आदि काम किए जाएंगे।
- सीमा भाटिया, पालिका अध्यक्ष, पिंडवाड़ा

& नववर्ष में माउंट आबू के चहुंमुखी विकास को नए आयाम दिए जाएंगे। बिल्डिंग बायलॉज स्वीकृति करवाना प्राथमिकता रहेगी। नक्की झील के सौंदर्य को बढ़ाने, माउंट आबू प्रवेश द्वार से पशु चिकित्सालय तक बरसाती नाले को विकसित करने, स्टेट ग्रांट पट्टे देने, अंबेडकर भवन का निर्माण, पार्किंग विकसित करने, सर्वे अनुसार मूलनिवासी हॉकर्स को स्थापित करने, मुख्य सड़कों का विकास, उद्यानों, चौराहों का सौंदर्यन, टाउन हॉल बनाने, पोलोग्राउंड में फुटबॉल मैदान, बास्केटबॉल कोर्ट बनाने, पोलोग्राउंड में खेल सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाने समेत विभिन्न विकास कार्यों को मूर्तरूप देने की पहल की जाएगी।
- सुरेश थिंगर, पालिका अध्यक्ष, माउंट आबू

&नए साल में नगरपालिका क्षेत्र में राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा आमजन तक पहुंचाने के साथ ही, अधिकाधिक विकास कार्य करवाने पर जोर दिया जाएगा। नए साल का मुख्य एजेंडा आमजन की सेवा रहेगा।
- सुरेश सिंदल, पालिकाध्यक्ष, आबूरोड

&वैसे तो पांच साल में सभी कार्य करवाने पर जोर दिया जाएगा। इस वर्ष में तत्परता से करवाए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। नए साल में आबूरोड शहर से सम्बंधित समस्याओं को दूर करने, विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पेयजल की समस्या के निराकरण पर जोर दिया जाएगा।
जगसीराम कोली, विधायक, रेवदर

& इस बार कांग्रेस की सरकार बनी है, तो क्षेत्र की मांगों पर सरकार क्या कार्रवाई करती है, वो तो आगामी समय में ही पता लगेगा। विधानसभा में क्षेत्र की मुख्य समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र को टीएसपी में शामिल करने का प्रयास करेंगे।
- समाराम गरासिया, विधायक, आबू-पिंडवाड़ा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.