Breaking News
recent

कालेधन पर सरकार को बड़ी सफलता, स्विस खातों के बारे में 2019 में मिलेगी जानकारी

नर्इ दिल्ली। कालेधन को लेकर भारत को साल 2019 में सबसे बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। सरकार ने बुधवार को जानकारी दी कि इस साल स्विस बैंकों में वित्तीय खाते से संबंधित जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी। विदेशी मामलों के राज्यमंत्री वीके सिंह ने लोकसभी में एक सवाल के जवाब में इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसमें उन व्यक्तियों के बारे में जानकारी भी होगी जो भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त रहे हैं।


जांच चल रहे मामलों से संबंधित जानकारी मांगी गर्इ

गाैरतलब है कि स्विटजरलैंड एक लंबे समय से लोगों को अपने कालाधन छुपाने के लिए स्वर्ग बन चुका है। भारत के कर्इ नामी लोगों पर भी आरोप है कि उन्होंने अपन पैसे स्विस खातों में रखा हुआ है। वीके सिंह ने कहा कि भारत आैर स्विटजरलैंड के बीच टैक्स समझौते की तहत हमने में उन मामलों के बारे में जानकारी मांगी है जिनपर जांच चल रही है।


प्राप्त जानकारी होगी गोपनीय

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, साल 2019 में भारत आॅटोमेटिक सिस्टम के तहत वित्तीय खातों से संबंधित जानकारी मिलने लगेगी। यह जानकारी केवल भारतीयों का ही है। आॅटोमेटिक आैर रिक्वेस्ट के आधार पर जो जानकारी मिलेगी उनमें भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के बारे में भी जानकारी होगी। सिंह ने साथ में ही यह भी कहा, प्राप्त जानकारी दोनों देशों के बीच टैक्स समझौते के तहत गाेपनीय होगा। साल 2016 में, भारत आैर स्विटजरलैंड ने टैक्स से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए संयुक्त रूप से घोषणा किया था।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business news in hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.