ऑकलैंड : भारत के साथ एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के मद्देनजर न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने श्रीलंका के साथ होने वाले एकमात्र टी-20 मैच के लिए अपने नियमित कप्तान केन विलियम्सन को आराम दिया है और उनकी जगह टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज टिम साउदी को सौंपी है।
इतना ही नहीं विलियम्सन के साथ उसने अपने प्रमुख गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और आलराउंडर कोलिन डी ग्रैंडहोम के साथ मुख्य कोच गैरी स्टीड को भी आराम दिया है। इस टी-20 मैच में कोच की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज क्रेग मैक्मिलन को दी गई है। शुक्रवार को आइसीसी ने इसकी जानकारी एनजेडसी के हवाले से दी है।
साउदी तीसरी बार बने कप्तान
बता दें कि ने अपने करियर में साउदी तीसरी बार क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारुप में टीम की कप्तानी संभालेंगे। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सीरीज का कमात्र टी-20 मैच 11 जनवरी को ऑकलैंड में खेला जाना है।
मिशेल सेंटनर की हुई वापसी
एनजेडसी ने एक बयान में बताया है कि इस मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम में हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल सेंटनर की वापसी हुई है। बता दें कि सेंटनर काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। वह मार्च 2018 से ही टीम में नहीं थे। इस 13 सदस्यीय टीम में नए चेहरे के रूप में ट्रेंट बोल्ट की जगह तेज गेंदबाज स्कॉट कुग्लीन को जगह दी गई है। उन्होंने अभी तक एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है, लेकिन दो अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनके अलावा इसी वनडे सीरीज में टीम में वापसी करने वाले जिम्मी नीशाम को भी मौका दिया गया है। इन दोनों के साथ हेनरी निकोलस को भी टीम में जगह दी गई है।
न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है-
टिम साउदी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), स्कॉट कुग्लीन, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स, सेठ रेंस, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी।





No comments:
Post a Comment