ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- आकस्मिक धनार्जन के कामकाज में पूंजि निवेश करने में बहुत सोच विचार कर कोई भी फैसला लें। कार्यस्थल पर बिगड़ते संबंधों में सुधार की कोशिशें नाकाम साबित होगी।
अनुकूलता के लिए- गाय के गोबर से बने कण्डे की धुप दें।
अंक 02- प्रियजन की किसी भी समस्या को हलके में न लें। तन व मन दोनों की स्वस्थता नये काम करने के लिए प्रेरित करेगी। उच्च शिक्षा के प्रतिफल अपने सामने आने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- सायंःकाल में श्वेत पदार्थों के सेवन से बचें।
अंक 03- किसी बड़ी समस्याओं में से पुरी तरह बच निकलने से पुराने पुण्य कर्म याद आएंगे। गोपनीय बातों को उजागर करने की आदत कार्यालय में अपमान का कारण बनेगी।
अनुकूलता के लिए- ब्राह्मण को धार्मिक पुस्तक दान में दें।
अंक 04- कानूनी मामलों में अत्यधिक समय बर्बाद होने से महत्वपूर्ण काम समय पर नहीं हो पाएंगे। निजी संबंधों में अपशब्दों के प्रयोग का गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- झुठी शान दिखाने से बचकर रहें।
अंक 05- शीत प्रकृति के व्यक्तियों को मौसम तकलीफ दे सकता है। कहीं दूर पर्यटन करने के योग बनते है। कार्यस्थल पर उत्साह की कमी से अधिकारों में कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- मौन धारण कर ही भोजन ग्रहण करें।
अंक 06- बचकानी हरकतों के कारण वरिष्ठों के समुचित सहयोग से वंचित रहेंगे। नई साझेदारी में एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाने की कोशिशें कामयाब होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण भगवान को मीठे भात का भोग लगाएं।
अंक 07- स्वजनों के विरोध के चलते महत्वपूर्ण मुद्दों को कुछ दिनों के लिए टालना पड़ सकता है। अतिरिक्त कमाई का अधिकांश हिस्सा अतिरिक्त व बेवजह के कामों में खर्च हो जाएगा।
अनुकूलता के लिए- दिये गए दान को गोपनीय रखने का प्रयास करें।
अंक 08- युवाओं को अपने संकोची स्वभाव होने का खामियाजा नौकरी में भुगतना पड़ सकता है। रिश्तेदारों की बजाए गैरों पर भरोसा कर किये गए काम नुकसान दे सकते है।
अनुकूलता के लिए- माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।
अंक 09- वर्तमान समय को देखते हुए मुख्य कामकाज के साथ-साथ अतिरिक्त काम की ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। नये मित्रों के साथ बने संबंधों में पुनः समीक्षा की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरे चने खिलाएं।





No comments:
Post a Comment