सीतसर में 21 कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति
झुंझुनूं. श्री सीतसर बालाजी धाम में गुरुजी सांवलराम महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय 21 कुंडीय यज्ञ हवन का सोमवार को समापन हुआ।सांवलराम महाराज का दुग्धाभिषेक किया गया।मंत्रोच्चार पंडित केशरदेव शास्त्री, मनीष शर्मा, रामनिरंजन गौड़, मुकेश शर्मा आदि ने किया। इस अवसर पर पुजारी पुष्करलाल, पीएल शर्मा, सुरेश भड़ौंदा, उम्मेदसिंह भालोठिया, सुल्तानसिंह आदि मौजूद थे।
जीण माता के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
उदयपुरवाटी. कस्बे में पहाड़ी पर स्थित जीण माता के मंदिर में सोमवार को जीण माता की मूर्ति की स्थापना की गई। प्राण प्रतिष्ठा पूर्व मूर्ति के साथ कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मल्यावाले मंदिर से शुरू हुई जो मुख्य बाजार होते गोपीनाथजी के मंदिर से पहाड़ी पर स्थित जीण माता मंदिर पहुंची। पंडित उपेंद्र शर्मा के सान्निध्य में माता की मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना में यजमान रवि मीणा, सुमेर सिंह मीणा, बनवारीलाल मीणा, रामधन मीणा, दशरथसिंह शेखावत, दिलीप असवाल, प्रताप ओलखा इंद्रपुरा, शायर असवाल, राजेंद्रसिंह शेखावत, कैलाश मीणा, दिनेश मीणा, गोपाल मीणा, प्रहलाद मीणा, श्यामलाल कटारिया, रामचंद्र मीणा, राजेश मीणा, संजय मीणा सहित कई लोग शामिल हुए।
सारी में मंदिर में विराजे हनुमान
सुलताना/चिड़ावा.सारी गांव के श्री नवड़ा बालाजी मंदिर के जीर्णाेद्वार के बाद सोमवार को मूर्तिस्थापना की गई। जिसको लेकर सुबह सवा आठ बजे कलश यात्रा निकाली गई। जो कि मंदिर परिसर से शुरू हुई। जिसमें करीब 151 महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर बालाजी की शोभायात्रा निकाली। बालाजी की प्रतिमा को नगर भ्रमण करवाया गया। जिसका जगह-जगहस्वागत किया गया। मंदिर में नरेश जोशी के सानिध्य में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। ग्रामीण मनोज शर्मा ने सपत्नीक पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। पूर्णाहुति के बाद कन्या पूजन किया गया। प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर हरिसिंह पचार, मुरारीलाल शर्मा, कुलदीप पचार, हितेंद्र पचार, पूर्व उप प्रधान सरजीत चौधरी, कर्मवीर पचार, धर्मवीर शास्त्री, बालकृष्ण चौरासिया, पृथ्वीराज शर्मा, मुकेश जोशी, गजानंद शर्मा, शिवभगवान शर्मा, गणेश शर्मा आदि मौजूद थे।
कुश्तियों के साथ हुआ बालाजी मेले का समापन
खेतड़ी. जसरापुर स्थित संकटमोचन हनुमान मन्दिर में सोमवार को पुजारी महेश कुमार शर्मा के सानिध्य में वार्षिक हनुमान महोत्सव व मेले का आयोजन हुआ। प्रात: अखण्ड ज्योत प्रज्जवलन के साथ मेले का उद्घाटन हुआ। मन्दिर में जसरापुर, लोयल, चारावास, देवता, खरखड़ा सहित आसपास गांवों व ढाणियों के सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने धोक लगाई व महाआरती का आयोजन हुआ। अपरान्ह जसरापुर प्रवासी नरेश दारुका व रमेश दारुका के सौजन्य से विभिन्न वर्गो की ईनामी कुश्तियों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महंत विजयदास मुख्यअतिथि थे। सरपंच जसरापुर जयप्रकाश शर्मा, रघुवीर योगी, भाजपा जसरापुर मण्डल अध्यक्ष केदार खीची, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चनेजा, जगदीश डोई,विजय पाण्डे,प्रवीण गुर्जर, सत्यनारायण सुरोलिया,रतिराम कुमावत,अजीत सिंह तंवर विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर विभिन्न वर्गो की ईनामी कुश्तियो के निर्णायक हंसराम काजला व गुलझारीलाल के सानिध्य में आयोजन हुआ। जिसमे अतिथियो ने विजेता प्रतिभागियो को नगद पुरस्कार दिए।
संत कुंभनाथ दरबार की पुण्यतिथि पर जागरण आज
मुकुंदगढ़. कस्बे के आराध्य संत कुंभनाथ दरबार की पुण्यतिथि पर 23 जनवरी को उनके समाधिस्थल पर ब्रहम बगीची में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए काफी संख्या में साधु संत व भक्त यहां पहुंच चुके हैं। कामधेनु सेवा संस्थान के बाबा शैंलेद्रनाथ ने बताया कि पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात शेखावाटी के साधु संतों के सानिध्य में जागरण होगा। 23 जनवरी को महाआरती, समाधि पूजन, हवन पूर्णाहूति, भंडारा व संतों की विदाई का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में बगीची में बाबा शैलेन्द्र नाथ के सानिध्य में व रेनवाल के पंडित नित्यानंद के आचार्यत्व में जनकल्याण व विश्व शांति के लिए चल रहे महायज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहूति दी।






No comments:
Post a Comment