Breaking News
recent

आज का पंचांग 22 जनवरी 2018

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति माघ 02, शक संवत् 1940 माघ कृष्णा द्वितीया मंगलवार विक्रम संवत् 2075। सौर माघ मास प्रविष्टे 09, जमादि उल्लावल 15, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 जनवरी सन् 2019 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 26 मिनट तक, उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ, आश्लेषा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 32 मिनट तक उपरांत माघ नक्षत्र का आरंभ, आयुष्मान योग अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 4 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ, तैतिल करण सायं 5 बजकर 16 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में किसी विवाद में मुकदमा दायर करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 32 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा। आज ही गण्डमूल विचार, सर्वार्थ सिद्धि योग।

आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (डी, डू, डे, डो, मा, मी) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे की मूलशांति अवश्य कराएं। ऐसे जातक शरीर से सामान्य होंगे। इनकी समाज व राजनीति में रूचि रहेगी। प्रायः आकांक्षाशील व बहुभाषी होंगे। बड़े धनोपासक होंगे।

पंचांग क्या है
पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.