ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- व्यापार बढ़ाने की दृष्टि से नये व्यक्तियों से मेल-मिलाप की कोशिश नाकाम रहने से चिंताए बढ़ेगी। सत्पुरूषों के सदाचरण का स्वयं के जीवन में गहराई तक असर होगा।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।
अंक 02- साझेदारी के व्यवसाय में संबंधों को कायम रखने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपने को चरित्रवान बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगी।
अनुकूलता के लिए- धार्मिक आडंबर से बचकर रहें।
अंक 03- ऋण का भुगतान समय पर नहीं कर पाने के कारण परिचितों में अपमानित होना पड़ सकता है। नौकरीपैशा व्यक्तियों को अपने कामकाज में गति को बरकरार रखना होगा।
अनुकूलता के लिए- स्वच्छ जल का अपव्यय करने से बचें।
अंक 04- नये काम की शुरूआत में उपर्युक्त प्रतिक्रिया न आने से मन में निरसता बनी रहेगी। वरिष्ठों का पूर्ण सहयोग मिलने से मिली हुई परियोजनाओं को समय पर पुरा कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- काले रंग का उपयोग करने से बचें।
अंक 05- जीवन में पूर्ण तसल्ली के लिए अभिमान में जीने के बजाए स्वाभिमान को अपनाने की ओर पूर्णतः जोर देना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- तुलसाजी के समीप घी का दीपक लगाएं।
अंक 06- खराब संगति के कारण परेशानी में पड़ सकते है व दूसरे भी परेशानी में आ सकते है। खाने-पिने की अपनी आदतों में अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत महसुस होगी।
अनुकूलता के लिए- पके हुए अन्न का अपमान करने से बचें।
अंक 07- वर्तमान समय को देखते हुए युवाओं को भविष्य के प्रति अपनी चिंताओं से रूबरू होना पड़ सकता है। भूमि-भवन के कामकाज में अल्प समय के लिए तेजी का रूख रहेगा।
अनुकूलता के लिए- हनुमानजी के पैरों में थोड़ा सा सिंदुर लगाएं।
अंक 08- अगर पत्नी के सहयोग से काम करते है, तब कार्यों के पूर्ण होने की संभावनाएं ज्यादा रहेगी। शेयर बाजार में किये गए निवेश से अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
अनुकूलता के लिए- नित्य पूजन पूर्ण करने के पश्चात भोजन ग्रहण करें।
अंक 09- कार्यस्थल पर परिवर्तन करने की अपनी योजनाओं को स्वजनों के विरोध के चलते छोड़ना पड़ सकता है। निर्णय लेने के प्रति मन में स्थिरता का भाव नहीं बन पाएगा।
अनुकूलता के लिए- ब्राह्मण को वस्त्र दान में दें।





No comments:
Post a Comment