Breaking News
recent

आज का राशिफल 23 जनवरी 2019: आज इन 2 राशियों के जातकों के बन रहे अचनाक धन लाभ के योग

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: भूमि-भवन के क्रय विक्रय की रूप रेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।

वृषभ राशि: अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें। वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है।

मिथुन राशि: आपसी संबंधों के कारण समझोता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते है। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनिकी का लाभ मिलेगा।

कर्क राशि: प्रियजन से भेंट होगी। कार्यस्थल पर आप का महत्त्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे है। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। वाहन सुख संभव है।

सिंह राशि: आप किसी का अच्छा करने जाते हो और आप बुरे बन जाते हो। आप क्यों दुसरे के विवादों में दखल देते हो। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है। धन लाभ संभव है।

कन्या राशि: करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आप के अपने आप का विरोध कर सकते है। झूठे आरोप से बचें।

तुला राशि: शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होगा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वाहन का सुख आज मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते है। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आप का खुलकर विरोध करेंगे। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे। आप के कार्यों की आलोचना होगी।

धनु राशि: धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

मकर राशि: दिन की शुरुवात धीमी गती के साथ होगी। स्वास्थ में कमी आ सकती है। समय की सार्थकता महसूस होगी। व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है। पारिवारिक संपति का विवाद उभर सकता है। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि: दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। शान्ति से समय व्यतीत करें। छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक लाभ से रुके कार्य पुरे होंगे।

मीन राशि: कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधनो में मधुरता आयेगी। न्यायापक्ष मजबूत होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.