नई दिल्ली। अगर आप पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान हैं तो अपको अब बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी आईओसीएल आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आ रही है। यह कंपनी आपको मुफ्त में 25 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाने का सुनहरा मौका दे रही है।
3 जनवरी से शुरू हो रही प्रतियोगिता
अगर आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो जल्द कीजिए क्योंकि यह ऑफर सिर्फ तीन दिनों के लिए है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की जनता ने हम पर बहुत भरोसा किया है औऱ हम उस भरोसे को कायम रखना चाहते हैं। इसलिए हम अपने कस्टमर के लिए यह स्पेशल ऑफर लेकर आएं हैं। कंपनी ने 3 जनवरी से नया कॉन्टेस्ट शुरू किया है। इसमें ग्राहकों को 5 लाख रुपये तक के फ्यूल वाउचर मिलेंगे, जिससे आप मुफ्त में पेट्रोल भरवा सकेगें।
ट्वीट कर दी ऑफर की जानकारी
इंडियन ऑयल ने ट्वीट कर इस ऑफर की जानकारी अपने कस्टम को दी। उन्होंने बताया कि आई लव इंडियन ऑयल कॉन्टेस्ट शुरू किया जा रहा है। इसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। आइए आपको पूरे प्रोसेस के बारे में बताते हैं-
A big thank you to all our customers for their loyalty & trust in us for so many years. Stay tuned for #ILoveIndianOil contest tomorrow. Stand a chance to win Fuel vouchers worth Rs 5 lac. *TnC apply https://t.co/FRcb8CpqC5 pic. Twitter .com/9qYhHPaau2
— indian oil Corp Ltd (@IndianOilcl) January 2, 2019
सोशल साइट्स पर पूछे जाएंगे सवाल
यह कॉन्टेस्ट फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से शुरू किया गया है। सोशल साइट्स पर कॉन्टेस्ट से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों के जवाब आपको #ILoveIndianOil के साथ देने होंगे। अगर आप इस हैशटैग के साथ सवालों के सही जवाब देने वाले हर प्रतिभागी की एंट्री को वैलिड माना जाएगा।
105 विनर्स को दिए जाएंगे गिफ्ट
इसके बाद सही जवाब देने वाले सभी प्रतिभागियों में से लकी ड्रॉ के माध्यम से 105 विनर्स का चुनाव होगा। इसके बाद फेसबुक, ट्विटर और अन्य सभी प्लेटफॉर्म से जवाब मिलने के बाद लकी विनर घोषित होगा।
सभी को मिलेगा स्पेशल गिफ्ट कूपन
इस कॉन्टेस्ट में फर्स्ट प्राइज के लिए 5 विजेताओं का चयान किया जाएगा। फर्स्ट प्राइज वाले विजेताओं को 25 हजार रुपए का इंडियन ऑयल फ्यूल वाउचर दिया जाएगा। सेकेंड प्राइज के लिए 10 लोगों का चयन किया जाएगा और उनको इनाम के रुप में 10-10 हजार के फ्यूल वाउचर दिए जाएंगे। साथ ही थर्ड प्राइज के रुप में 30 विजेताओं को 5-5 हजार रुपए का वाउचर दिया जाएंगे। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 60 प्रतिभागियों को 2-2 हजार रुपए के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
मैसेज करके विजेताओं को दी जाएगी जानकारी
कॉन्टेस्ट खत्म होने के बाद विजेताओं की घोषणा इंडियन ऑयल के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर कर दी जाएगी। इसके साथ ही विजेताओं को मैसेज करके भी जानकारी दे दी जाएगी। प्राइस लेने के लिए विजेताओं को 48 घंटे के भीतर इंडियन ऑयल के साथ अपना पूरा नाम, पता, ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर बताना होगा। अगर वह समय पर जानकारी नहीं देंगे तो उनको प्रतियोगिता से वंचित कर दिया जाएगा।
Read the Latest business news on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर





No comments:
Post a Comment