Breaking News
recent

इस काम को शुरू करने पर सरकार आपको देगी 2.5 लाख रुपए, हर माह होगी मोटी कमार्इ

नर्इ दिल्ली। केंद्र सरकार लगातार देश में व्यापार वर्ग को बढ़ावा देने के लिए कर्इ तरह की योजनाएं लाती रहती है। इन योजनाआें में से प्रधानमंत्री भारतीय जनआैषधि परियोजना (PMBJP) भी एक है। सरकारी अांकड़ों के मुताबिक इस योजना के तहत अब तक कुल 3600 जनआैषधि स्टोर खाेले जा चुके हैं। इन स्टोर्स पर 700 जेनेरिक दावाआें के साथ-साथ 154 छोटे-बड़े मेडिकल उपरकरण अासानी से उपलब्ध होते हैं। दरअसल, इस परियोजना के तहत सरकार जेनेरिक दवाआें को बेहद ही कम कीमत में आसानी से उपलब्ध कराना चाहती है। इन स्टोर्स पर बाजार की तुलना में 80-85 फीसदी तक सस्ती दवाएं उपलब्ध होती हैं। सरकार ने इस साल देशभर में जनआैषधिक केंद्र की संख्या बढ़ाकर 5,000 करने का लक्ष्य रखा है।


सरकार देगी 2.5 लाख रुपए

अगर आप भी इस योजना के तहत सरकार की मदद से स्टोर खोलते हैं तो आपको दवाआें पर 20 मार्जिन के अतिरिक्त 15 फीसदी इंसेटिव भी मिलेगा। आपको अधिकतम 10,000 रुपए का इंसेटिव दिया जाएगा। साथ ही, सरकार आपको इस योजना के तहत तब तक इंसेटिव देती रहेगी जब तक की यह रकम 2.50 लाख रुपए न हो जाए। इस योजना के तहत स्टोर खोलने पर भी आपको करीब 2.5 लाख रुपए खर्च करना हाेगा। यदि आप उत्तरी-पूर्व भारत में या नक्सल प्रभावित इलाकों में रहते हैं तो सरकार इंसेटिव की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर देगी। साथ ही, कमजोर तबके के लेागों के लिए सरकार ने 50,000 रुपए एडवांस के रूप में देने का प्रावधान रखा है।


क्या होगी योग्यता

इसके लिए सरकार तीन तरह की कैटेगरी बनार्इ है। पहले कैटेगरी में बेरोजगार फार्मासिस्ट, डाॅक्टर, रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर जैसे लोगों के लिए है। दूसरी कैटेगरी में ट्रस्ट, गैर-सरकारी संस्था, नीजि अस्पताल, सेल्फ हेल्प ग्रुप इस योजना के तहत जनआैषधिक खोल सकते हैं। तीसरे कैटेगरी में वो एजेंसियां होंगी जो राज्य सरकारों की तरफ से नाॅमिनेट की गर्इ हैं। इस योजना के तहत खुद का स्टोर खोलने के लिए आपको 120 वर्गफुट की जमीन होनी चाहिए जहां अाप अपनी दुकान खोल सकें। सरकार आपको 700 दवाएं उपलब्ध कराएगी।


किन कागजातों की होगी हो जरूरत आैर कैसे करें अप्लार्इ

इसके लिए आपके पास रिटेल ड्रग सेल्स का लाइसेंस होने अनिवार्य है। आवेदन के लिए आधार कार्ड आैर पैन कार्ड की भी जरूरत होगी। यदि आप अपने संस्था, एनजीआे, हाॅस्पिटल या चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं तो इसके लिए भी अापके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड आैर पंजीयन प्रामण पत्र देना अनवार्य होगा। आवेदन के लिए आप जनआैषिधि की अाधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आप अपना आवेदन ब्यूरो आॅफ फाॅर्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग आॅफ इंडिया के जनरल मैनेजर के नाम पर भेज सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको कर्इ जरूरी जानकारियां आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी। आप आॅनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.