चौमहला. गंगधार और उन्हैल में आधार कार्ड मशीनें बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में 25 किमी दूर डग जाना पड़ रहा है।
गंगधार क्षेत्र के लोगों के लिए चौमहला व उन्हेल में ही आधार मशीन हैं, जो करीब एक माह से बंद हैं। इसके चलते ग्रामीण सहित कस्बेवासी परेशान हंै। ग्रामीण दस से पंद्रह किमी दूर चल कर चौमहला आते हैं, ई-मित्र पर एक ही जवाब मिलता है मशीन आगे से ही बंद है। चौमहला निवासी अमन जैन ने बताया कि आधार कार्ड में सुधार कराना था, लेकिन कस्बे में कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण मुझे 25 किमी दूर डग जाना पड़ा। वहीं ई-मित्र संचालक ईश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि मशीन बंद होने की सूचना अधिकारियों को दे दी, फिर भी मशीन चालू नहीं हुई। आधार मशीन रजिस्टर्ड है, फिर भी इरर आ रहा है।
बल्ड बैंक से मरीजों को मिलेगी राहत, नहीं जाना पड़ेगा झालावाड़
अकलेरा. निरोगधाम जनकल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में ब्लड बैंक का शुभारंभ हुआ। वहीं रक्तदान व नि:शुल्क शल्य चिकित्सा एंव परामर्श कैम्प लगा। समारोह में संस्था सचिव पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा ने बताया कि पहले अकलेरा और मनोहरथाना के सभी क्षेत्र वासियों को ब्लड लेने के लिए झालावाड़ या कोटा जाना पड़ता था। अब यहां बल्ड बैंक होने से राहत मिलेगी। मुख्य अतिथि जन अभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार ने कहा कि अच्छी शुरूआत हो रही है। अध्यक्षता कर रहे आरपीएससी पूर्व चेयरमैन शामसुंदर शर्मा ने कहा कि बैंक का शुभारंभ पूरे क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। उपखंड अधिकारी सत्यप्रकाश कंस्वा ने कहा कि ब्लड बैंक का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। यह नई पहल है। समारोह में महिला आयोग सदस्य अरुणा मीना, भाजपा नेता दिनेश मंगल, सुरेंद्र कशवानी, दिनेश कश्यप, मोहनविजय मंचासीन रहे। संचालन डॉ. अनिल दाधीच ने किया। मौके पर संस्थान द्वारा नि:शुल्क परामर्श व सर्जिकल कैम्प भी लगा। इस दौरान लगे शिविर में करीब 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में चिकित्सा कर्मी भूली बाई ने भी रक्तदान किया। इसमें मण्डल अध्यक्ष अनूप गौतम, यशवन्त प्रजापति, बजरंगदल जिला सयोजक कालूलाल मीणा, प्रखंड सयोजक रणजीत मीणा पंचायत समिति सदस्य मदन मीना, योगेंद्र सोनी, मनोज शर्मा और डॉ. पूनम मीणा ने भी सहयोग किया।
आधार कार्ड बनाने वाली कम्पनी यूआईडी ने अपनी गाइड लाइन में कुछ परिवर्तन किया है। सभी आधार ऑपरेटर के सिस्टम वेरिफाई हो रहे हैं। मशीन शीघ्र चालू हो जाएगी।
संदीप कुलश्रेष्ठ, प्रोग्रामर डग





No comments:
Post a Comment