Breaking News
recent

अंकज्योतिष 27 जनवरी 2019: आज का दिन इन 5 अंकों के जातकों के लिए रहेगा बेहद खास

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- साझेदारी के कामकाज में भावनात्मकता के बजाए व्यवहारिकता को समझकर
कार्य करना होगा। नई परियोजना के विस्तार के लिए ओर अधिक ऋण लेने का प्रयास न करें ।
अनुकूलता के लिए - श्रीगणेशजी को पीले रंग के पुष्प चढ़ाएं।

अंक 02 - खाने-पिने में रूचिगत भोजन की अधिकता उदर रोगों के जन्म का कारण बन
सकती है। कर्मचारियों के र्दुव्यवहार के कारण संस्थान के सतत लाभांष में कमी आ सकती है।
अनुकूलता के लिए - नर्वांण मंत्र का विधिवत जप करें।

अंक 03 - अत्यधिक व्यसनों को कम न कर पाने के कारण तन व मन दोनों से नुकसान
हो सकता है। भाग्य की प्रबलता कार्यों को समय से पहले करने की ओर अग्रसर करेगी।
अनुकूलता के लिए - काले श्वान को तेल लगी रोटी खिलाएं।

अंक 04 - बच्चों का अपने प्रति उद्दंडतापूर्वक व्यवहार भविष्य के प्रति चिंताओं को ओर
अधिक बढ़ाएगा। तेजी मंदी के कार्यों में अपनी हैसियत के अनुसार ही धन का निवेश करें।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष के समीप घी का दीपक लगाएं।

अंक 05- जरूरत के समय व्यापार के लिए पूंजि की व्यवस्था न हो पाने के कारण मन पुरे
समय विचलित रहेगा । धर्म का मार्ग विकास के पथ को सहज रूप से उपलब्ध करवाएगा।
अनुकूलता के लिए- असत्य बोलने से बचकर रहें।

अंक 06- वर्तमान समय में मुख्य कामकाज के साथ-साथ अतिरिक्त कामकाज के महत्व
को समझने की जरूरत महसुस होगी। अपमान से बचने के लिए आलस्य से दूर रहना होगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल धार्मिक पुस्तक का पठन करें।

अंक 07 - अतिरिक्त कामकाज में होने वाली कमाई मुख्य कामकाज की मंदी से उभारेगी।
कार्यस्थल पर अपनी मेहनत से कानुनी विवादों में समझोता होने के आसार नजर आएंगे।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।

अंक 08- संगति के परिणाम स्वरूप अपनों से दूर होना पड़ सकता है। मेहनत के कार्य में
बहादुरी दिखाने से चोट लग सकती है। अपने प्रयत्नों से धर्म के बनाए रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी ।
अनुकूलता के लिए- शिक्षण सामग्री का अपमान करने से बचें।

अंक 09- व्यवसाय में आए आकस्मिक ऋण का संकट अपने बुद्धि विवेक के प्रयोग से दूर
हो सकेगा। आज का समय उच्च शिक्षित युवाओं के लिए चारों ओर से खुशियां लेकर आएगा।
अनुकूलता के लिए- परिवार में अपनी राय देने से बचें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.