Breaking News
recent

प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर रखा था 270 किलो डोडा-पोस्त, रास्ते में इस तरह खुल गया भेद

चूरू/तारानगर

पुलिस ने एक ट्रक में प्याज के कट्टों के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा 270 किलो डोडा-पोस्त जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जिला पुलिस अधीक्षक चूरू की ओर से गठित पुलिस की स्पेशल टीम के एएसआई जोगेन्द्रसिंह सहित अन्य कांस्टेबलों ने चूरू-सादुलपुर नेशनल हाईवे 52 पर गांव हडिय़ाल के पास नाकाबंदी कर रखी थी।

शनिवार रात नाकाबंदी के दौरान चूरू की तरफ से एक ट्रक आया। पुलिस ने ट्रक को रोककर ट्रक चालक व खलासी को ट्रक के बारे में पूछा तो उन्होंने घबराते हुए ट्रक में प्याज के कट्टे भरा होना बताया। संदेह होने पर पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में प्याज के कट्टे भरे हुए थे। पुलिस ने प्याज के कट्टों को हटाकर देखा तो प्याज के कट्टों के नीचे मिट्टी बिछाकर उसमें 15 बोरियों में 270 किलो अवैध डोडा-पोस्त छुपा रखा था।

पुलिस ने ट्रक व अवैध डोडा-पोस्त जब्त कर मध्यप्रदेश के नीमच जिले के गांव सेमली चन्द्रावत निवासी ट्रक चालक गांटुलाल गुर्जर व खलासी पप्पूलाल प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया। डोडा-पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रूपए बताई जा रही है। टीम प्रभारी जोगेन्द्रसिंह की सूचना पर तारानगर एसएचओ पुष्पेन्द्र चारण भी पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई में टीम का सहयोग किया। ट्रक में अवैध डोडा-पोस्त मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। आरोपित ट्रक चालक व खलासी अवैध डोडा-पोस्त किससे व कहां से लेकर आए थे पुलिस इस बारे में दोनों से पूछताछ कर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.