Breaking News
recent

अंकज्योतिष 28 जनवरी 2019: आज अंक 04 वाले जातकों को होगी धन वृद्धि

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- सत्संग के प्रभाव से आए नये विचारों को अपने जीवन में अमल में लाने की कोशिश सफल रहेगी। अतिरिक्त लाभांष लेने में लापरवाही बरतने से मुसीबतें गले पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग के उपयोग से बचकर रहें।

अंक 02- अपने आसपास के व्यापक विरोध को देखते हुए किसी से भी उंचे बोलने का प्रयत्न न करें। व्यवस्थित कार्य करने के चक्कर में अपनों की नाराजगी झेलना पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में 5 नारियल चढ़ाएं।

अंक 03- सांसारिक जीवन में अपनी सोच को व्यवहारिक न बना पाने के कारण व्यर्थ तनाव बढ़ेगा । नये-नये लोगों से मिलते रहने की आदत व्यापार में सहायक सिद्ध होगी।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद को भोजन कराएं।

अंक 04- अपने से वरिष्ठजनों की राय को ही सर्वोपरि न माने अपितु स्वयं के बुद्धिबल से किये गए कार्य अधिक सफल होंगें। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा में धन खर्च के योग बनते है।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।

अंक 05- भुत व वर्तमान में माता-पिता की सेवा का पुण्य प्रताप इस मंदी के दौर में कारोबार में देखने को मिलेगा। सुरूचि पूर्ण खान-पान सेहत पर विपरित असर डाल सकता है।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग के पुष्प शिवजी पर चढ़ाएं।

अंक 06- व्यवसाय में अतिरिक्त गठजोड़ बनाने के बहुत दिनों के प्रयास अब जाकर सफल होते दिखाई देंगें। कर्ज लेने देने की प्रक्रिया में पुरी तरह पारदर्षिता रखने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए- कच्ची हरी सब्जी दान में दें।

अंक 07- अपने कार्यक्षेत्र में भावावेश से परे हटकर स्व विवेक से काम करने की ओर ध्यान देना होगा। अपनों के मध्य द्वेशतापूर्ण व्यवहार से गहरा आघात लगने की संभावनाए बनती है।
अनुकूलता के लिए- केसर चंदन का तीलक लगाकर घर से निकलें।

अंक 08- भूमि-भवन से जुडे़ समस्त कार्य के लिए पुरा समय खुशियों भरा रहेगा। प्रतिभा का समुचित उपयोग नहीं हो सकेगा। व्यवसाय बढ़ाने के उद्देष्य से की गई यात्रा सफलता देगी।
अनुकूलता के लिए- बने हुए भोजन का अपमान करने से बचें।

अंक 09- भौतिकवाद के कारण बच्चो के व्यवहार में आए परिवर्तन भविष्य के प्रति चिंता में ओर अधिक ईजाफा करेंगें। परिवार की जवाबदारी के बोझ से पुरा समय व्यस्तता में बितेगा।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग के अनाज का दान करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.