ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- ऋणों का समय पर भुगतान न होने से अपमानजनक स्थिति बन सकती है। किसी प्रिय वस्तु को खोना पड़ सकता है। नये काम की शुरूआत के लिए आज का दिन टालें।
अनुकूलता के लिए- प्रत्येक कार्य में सहजता दिखाने की कोशिश करें।
अंक 02- प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी शुरूआत होने से मन प्रसन्न रहेगा व आत्मबल में वृद्धि होगी। वाद-विवाद में अनिर्णय की स्थिति होने से न्यायालय की शरण लेना पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- अपशब्दों के उपयोग से बचकर रहें ।
अंक 03- मित्रों व सहयोगीयों से किसी भी प्रकार की उम्मीद रखें बगेर एकला चलो की नीति को अपनाना होगा। नये कामकाज मे भागीरथी प्रयत्नों से भाग्योदय की स्थिति बनती है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल घर में कुछ देर शंखनाद करें।
अंक 04- साझेदारी के व्यवसाय में स्पष्टवादी सोच को अपनाने की जरूरत रहेगी। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन के विचलित रहने से निजी संबंधों पर गहरा असर होगा।
अनुकूलता के लिए- देवालय में दर्शन कर कार्य शुरू करें।
अंक 05- भविष्य में आने वाले उतार चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए कामकाज में दूरगामी फैसले लेने की जरूरत है। निकटतम व्यक्तियों से हुए विवाद के सुलझने के आसार बनते है।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में मुट्ठी भर मुंग प्रवाहित करें।
अंक 06- कार्यक्षेत्र में गोपनियता को बनाए रखने के फायदे देखने को मिलेंगे। भुमि-भवन में निवेश के लिए शुभ समय है। पराक्रम में कमी का असर दैनिक दिनचर्या में देखने को मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- गाय के गोबर से बने कंडे की धुप दें।
अंक 07- सामाजिक स्तर पर उर्चाइयों को छूने के प्रयास असफल साबित होंगे व धरातल की सोच को बरकरार रखना होगा। विद्यार्थियों को परिश्रम के महत्व को अच्छे से समझना होगा।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में जसवंती के पुष्प की माला चढ़ाएं।
अंक 08- वाहन संबंधी कामकाज के पूर्ण होने के अवसर बनते है। अधिनस्थों के साथ मिलजुलकर काम करने की नीति पर चलें। संचित धन के उपयोग की जरूरत पड़ सकती हैं।
अनुकूलता के लिए- शनिदेव का सरसो तेल से अभिषेक करें।
अंक 09- विद्यार्थियों को अध्ययन में भरपुर आत्मविश्वास के बावजूद अनिश्चय की स्थिति बनी रहेगी। शैयर बाजार में किये गए निवेश को एक सीमित दायरे में लाने के प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- मौसमी फल का सेवन कर घर से निकलें।





No comments:
Post a Comment