Breaking News
recent

आज का राशिफल 29 दिसंबर 2018: कन्या राशि के जातकों का दिन व्यस्तता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलेगी

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

वृषभ राशि: कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी, कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।

मिथुन राशि: समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहेंगे। रूके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे है।

कर्क राशि: समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते है। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोलकर फंस सकते हैं।

सिंह राशि: अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कन्या राशि: दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव-दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

तुला राशि: आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किये गये प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्यायपक्ष उत्तम रहेंगे।

वृश्चिक राशि: कारोबार का विस्तार के योग बन रहे है। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

धनु राशि: काम बहुत है, आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।

मकर राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें, बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।

कुंभ राशि: शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

मीन राशि: साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.