Breaking News
recent

अपनी पत्नी से तलाक लेने वाले तेज प्रताप के पास है इतनी संपत्ति, 29 लाख रुपए की चलाते हैं गाड़ी

नर्इ दिल्ली। लालू प्रसाद यादव के सुपुत्र तेज प्रताप यादव अपनी आठ महीने पुरानी शादी से तलाक लेने फैसले पर पूरी तरह से अटल हैं। एक मीडिया संस्थान को हाल ही में दिए इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि वो अपने इस फैसले को बिल्कुल भी नहीं बदलेंगे। मामला कोर्ट में हैं। दोनों परिवार इस शादी को बचाने में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। खैर ये तो वक्त ही बताएगा कि तेज आैर एश्वर्या की शादी बचेगी या नहीं। लेकिन आज आपको तेज प्रताप के बारे में बताने जा रहे हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति है।

पिता से कम है तेज प्रताप के पास संपत्ति
2015 में तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उससे पहले उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जो जानकारी दी थी उसके हिसाब से उनके पास 2,00,97,699 रुपए की संपत्ति है। इसमें कैश, सोना, प्राॅपर्टी आैर जमीन जायदाद सब शामिल हैं। 2015 में वो महुआ से सिर्फ चुनाव ही नहीं जीते जबकि उन्हें नितीश सरकार में मंत्री बनने तक का मौका। उसके बाद गठबंधन टूटा आैर वो सिर्फ विपक्ष में सिर्फ विधायक ही रह गए। करीब आठ महीने पहले उन्होंने शादी की। जिसकी तलाक की अर्जी उन्होंने कोर्ट में 2 नवंबर को लगार्इ। ताज्जुब की बात तो ये है कि पिता लालू प्रसाद यादव के पास 2009 के इलेक्शन में दिए एफिडेविट के अनुसार 3,20,94,746 रुपए है। एेसे में तेज प्रताप अपने पिता से भी ज्यादा गरीब हैं।

कर्इ बैंकों में हैं अकाउंट
एफिडेविट के अनुसार उस उनके पास 1.25 लाख रुपए कैश था। तीन साल के बाद इस बढ़ोतरी आैर कटौती हो सकती है। वहीं एसबीआर्इ में उनके दो खाते हैं, जिनमें एक में 2,530 रुपए जमा है। दूसरे खाते में 69,897 रुपए जमा हैं। उनका एक खाता आर्इसीसीआर्इ में हैं। 2015 के आंकड़ों के अनुसार उस खाते में 20,612 रुपए जमा थे। एएसबीआर्इ में पीपीएफ अकाउंट है, उस वक्त उसमें 2,67,778 रुपए थे। तीन सालों में इसमें आैर भी बढ़ोतरी हो सकती है। एसबीआर्इ में एक एफडी अकाउंट हैं। जिसमें 95,229 रुपए हैं। वहीं उनके पास 25,10,000 रुपए के इंडियन काॅरपोरेशन के शेयर्स हैं।

15 लाख की बाइक आैर 29 लाख की है गाड़ी
बिहार में तेज प्रताप का रुतबा यूं ही नहीं है। वो महंगी गाड़ियों आैर बाइक का भी शौक रखते हैं। 2015 के एफिडेविट के हिसाब से उनके पास एक एेसी बाइक है जिसकी कीमत 15 लाख रुपए से ज्यादा है। इस बाइक का नाम CBR1000RR है। जिसकी कीमत 15,46,000 रुपए है। वहीं महंगी आैर लग्जारी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। उनके पास BMW2012 है। जिसकी कीमत 29,43,097 रुपए है। वहीं उनके पास 100 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 2015 के हिसाब से 2.6 लाख रुपए है। यानी उनके पास कुल चल संपत्ति 79,25,143 रुपए है।

जमीन की भी कोर्इ कमी नहीं
तेज प्रताप यादव पास जमीन जायदाद की भी कोर्इ कमी नहीं है। आंकड़ों के अनुसार उनके पास 9 एग्रीकल्चर लैंड हैं। जिनकी 23,72,500 रुपए है। बिहार में उनके पास दो नाॅन एग्रीकल्चर लैंड भी है। जिनकी कीमत 28,50,000 रुपए है। उनके पास एक कमर्शियल बिल्डिंग भी है, जिसकी काॅस्ट 2015 के हिसाब से 24,00,000 रुपए बतार्इ जा रही है। वहीं 12,50,000 रुपए का उनके पास मकान भी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.