जयपुर/पावटा। चांदोली ग्राम के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षकों का निजी व सरकारी स्कूल की एक-एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप ने तूल पकड़ लिया। जिस पर गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंच तालाबंदी कर शिक्षकों को निलम्बित करने और पूरे स्टाफ को हटाने की मांग लेकर धरने पर बैठ गए।
मौके पर पहुंचे मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी पावटा बजरंगलाल शर्मा ने दोनों शिक्षकों को निलम्बित कर दिया। इसके बाद भी ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए और विधायक के आने पर ही ताला खोलने की मांग पर अड़े रहे। शुक्रवार देर शाम तक स्कूल पर ताला लगा हुआ था। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोनों शिक्षक दो बालिकाओं को एक साल से ब्लैकमेल कर रहे थे। फिर गत 23 जनवरी को बहला फुसलाकर विद्यालय बुलाया और वहां से लेकर फरार हो गए। गुरुवार को एक शिक्षक के स्कूल आने पर ग्रामीणों ने बालिकाओं के बारे में पूछताछ की।
इस दौरान एक बालिका का शिक्षक के मोबाइल पर कॉल आ गया। जिस पर बालिका ने पावटा पुलिया पर होने की जानकारी दी। ग्रामीण शिक्षक व बालिका को लेकर प्रागपुरा थाने पहुंचे। जहां शिक्षक के मोबाइल से दूसरे शिक्षक व दूसरी बालिका को थाने बुलाया। दूसरी बालिका ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक दूसरे को एक बालिका की वीडियो क्लीपिंग व फोटो दिखाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। इसकी एवज में 5 लाख रुपए देने की मांग कर रहा है।
फोटो— प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान की खुशबू कंवर की जांबाजी को देख गर्व से चौड़ा हुआ पूरा देश का सीना
झंडारोहण करने के बाद सरपंच पर धारदार हथियारों से हमला, सरपंच सहित दो घायल
राजस्थान के MLA को कोर्ट ने सुनाई एक महीने की सिविल सजा, जानिए क्या है पूरा मामला





No comments:
Post a Comment