Breaking News
recent

सुपर फूड है अलसी, रोज 2 चम्मच खाने से ही मिल जाएंगे ढेराें फायदे

अलसी एक ऐसा पौधा है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना अलसी के 1-2 चम्मच बीज खाने से कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज, जोड़ों का दर्द, मोटापा, त्वचा संबंधी रोग, पथरी, सर्दी-जुकाम, खांसी, अनिद्रा, कब्ज, बवासीर व मानसिक रोगों में लाभ होता है।

पोषक तत्व
अलसी के बीजों को किसी भी मौसम में खा सकते हैं। इनमें विटामिन-बी, कैल्शियम, मैगनीशियम, पोटेशियम, आयरन व ओमेगा-३ जैसे गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। ओमेगा-3 हमारे शरीर में बनता नहीं है, इसे हमें बाहरी स्रोतों से प्राप्त करना पड़ता है। इसलिए शाकाहारी लोगों के लिए अलसी बेहतर विकल्प है।

तेल भी उपयोगी
अलसी के बीजों से तैयार तेल को रात को सोते समय काजल की तरह आंखों में लगाने से नेत्र रोग दूर होते हैं। आंखों में किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर इसका उपयोग न करें। ध्यान रहे कि इसका तेल और बीज एक साथ प्रयोग न करें वर्ना गर्मी हो सकती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.