ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- तेजी मंदी के कारोबार में लाभप्रद स्थिति हानि में बदल सकती है। भुलने की आदत परेशानी का कारण बनेगी। सामाजिक कार्यों में दूसरों के महत्व को नजरअंदाज न करें।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य की शुरूआत करें।
अंक 02- मित्रों के बीच व्यतित अमुल्य समय को बचाने का प्रयास करें। भुगतान प्रक्रिया में देरी के कारण विचलित रहेंगे। पूर्व से चल रही योजनाओं में आई रूकावटे दूर होगी।
अनुकूलता के लिए- मंदिर में स्वयं के हाथों से बनी पुष्प माला अर्पित करें।
अंक 03- परिवार में प्राप्त अपने अधिकारों में कमी आ सकती है। नौकरों पर अत्यधिक विश्वास कायम नहीं रह पाएगा। निज संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिशें सफल रहेगी।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में तेल का दीपक लगाएं।
अंक 04- कला के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के कारण अपना स्थान बरकरार रखने के लिए अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। अभिमानी प्रवत्ति के कारण नाजुक रिश्तों में खटास आ सकती है।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को आटे की लोई बनाकर खिलाएं।
अंक 05- साझेदारी में आपसी विश्वास को समझने व कायम रखने की जरूरत है। मानसिक उत्तेजना के बने रहने के कारण दैनिक कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- सामथ्र्य अनुसार कन्या भोजन कराएं।
अंक 06- पहले से चल रहे लंबित प्रकरणों के निपटारे करने में गति आएगी। जीवनसाथी की किसी भी तकलीफ को हल्के से न लें। अपने सतत जनसंपर्कों का लाभ व्यापार में मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग के उपयोग से बचकर रहें।
अंक 07- तेजी मंदी के कारोबार में वैकल्पिक मार्गों को अपनाने की जरूरत है। वरिष्ठों से मेल-मिलाप के फायदे आगे देखने को मिलेंगे। बाधाओं के यकायक दूर होने से मन सहज होगा।
अनुकूलता के लिए- भोलेनाथ का दुध मिश्रित जल से अभिषेक करें।
अंक 08- शिक्षा के क्षेत्र में अनुकुल माहौल रहने के कारण प्राप्त अवसरों को हाथ से न जाने दें। युवावर्ग को करियर में मिले सुअवसरों को अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहिए।
अनुकूलता के लिए- निर्धन व्यक्ति को जरूरत का सामान दान में दें।
अंक 09- आरोप-प्रत्यारोप की संभावनाओं से बचकर रहें। विषम परिस्थितियों में क्रोध आ जाने के कारण बने हुए काम बिगड़ सकते है। भवन निर्माण के संबंध में आई रूकावटें दूर होगी।
अनुकूलता के लिए- नमों शिवाय मंत्र का जप करें।





No comments:
Post a Comment