घायलों को राजसमन्द जिला अस्पताल में भर्ती कराया...
अहमदाबाद से पिलानी जा रही थी बस...
राजसमंद/देवगढ़।
राजसमंद जिले के दिवेर के समीप नर्सरी मोड़ पर तडक़े 3.15 बजे एक लग्जरी बस असन्तुलित होने से पलट गई। बस इस तरह पलटी की सिंगल लाइन हाइवे पर आड़ी पड़ गई। दुर्घटना में 3 लोगों के मरने एवं 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। देवगढ़ एवं राजसमन्द की तरफ दोनों ही साइड के रोड दुर्घटना के कारण ब्लॉक हो गए एवं वाहनों की लंबी कतारें लग गई। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में काफी बाधा आयी। मौके पर दिवेर पुलिस थानाधिकारी जाप्ता सहित मौजूद है। मृतकों एवं घायलों को राजसमन्द आरके हॉस्पिटल भेजा गया है। बस को क्रेन की सहायता से हटाया गया। बताया जा रहा है कि बस अहमदाबाद से पिलानी, सीकर जा रही थी। अभी मृतकों एवं घायलों का नाम पता नहीं चल पाए हैं।
वहीं दूसरी ओर... बच्चों से भरी स्कूली बस पलटी, एक की मौत, 26 से ज्यादा घायल
पाली। पाली के धनला जोजावर के समीप भगौड़ा प्याऊ के पास आज गुरुवार को बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलट गई। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और 26 से ज्यादा बच्चों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। कई बच्चे घायल हो गए जिन्हें 108 द्वारा जोजावर के राजकीय अस्पताल लाया गया। जब परिजनों को हादसे की सूचना लगी तो उनमें भी अफरा-तफरी मच गई।





No comments:
Post a Comment