3 जगह लगी आग, ढाणियां जलीं
बाड़मेर . निकटवर्ती बालेरा गांव में रविवार दोपहर गैस सिलेंडर फटने से रहवासी ढाणी में आग लग गई। खेतसिंह पुत्र भानसिंह की ढाणी में गैस सिलेंडर फटने से ढाणी में रखा सामान व 40 हजार रुपए नकद व अनाज जल गया। सूचना मिलने पर नगर परिषद दमकल मौके पर पहुंची तथा आग बुझाई।
सेड़वा . रामपुरा में एक रहवासी ढाणी में आग लगने से एक झोंपा व एक छप्पर जलकर राख हो गया। वीसाराम ने बताया कि देहवा, रामपुरा गांव में लालमोहम्मद की रहवासी ढाणी में रविवार को आग लग गई। इस दौरान पास में बैठक चल रही थी, जिस पर समय रहते लोग पहुंचे और आग पर काबू पाया। धोरीमन्ना . लूखों का नाडा, लौहारवा में एक ढाणी में आग लगने से दो झोंपे, एक छप्पर के साथ घरेलू सामान जलकर राख हो गया। देराजराम पुत्र तुलछाराम जाट के घर शनिवार को अचानक आग गई, जिससे घर में रखा अनाज,जीरा, बिस्तर सहित घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
ये भी पढ़े...
अवैध शराब के साथ महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर . आबकारी विभाग ने शनिवार को शुष्क दिवस पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किए।
जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दसोरा ने बताया कि शहर के तिलक नगर में आरोपी भंवरी देवी पत्नी प्रहलादराम के कब्जे से 22 पव्वे देशी मदिरा बरामद किए। बालोतरा के खेड रोड पर सवाईराम पुत्र राणाराम के कब्जे से 23 पव्वे व रीको एरिया में चुन्नाराम पुत्र हीराराम के कब्जे से 26 पव्वे बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
96 पव्वे देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
गिड़ा . स्थानीय पुलिस ने शिवपुरा गांव से 96 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद कर एक जने को गिफ्तार किया है। गिड़ा पुलिस के अनुसार सकताराम पुत्र अर्जुनराम शिवपुरा के कब्जे से 96 पव्वे देसी शराब के बरामद कर गिरफ्तर किया।





No comments:
Post a Comment