Breaking News
recent

शिविर में 41 को मिला रोजगार

पाली। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं जिला रोजगार के सहयोग से रविवार को बांगड़ स्कूल पाली व सुमेरपुर में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पद पर चयन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 41 युवाओं का चयन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी भागीरथ एवं सिक्योरिटी इन्टेलिजेंस सर्विस के भर्ती अधिकारी रामप्रताप ने बताया कि आवेदकों को प्रशिक्षण देकर सिक्योरिटी इन्टेलिजेंस सर्विस इण्डिया लिमिटेड में स्थाई नियुक्ति दी जाएगी। चयनित युवा भारत सरकार, राज्य सरकार के पुरातत्व, बंदरगाह, एयरपोर्ट, मल्टीनेशन औद्योगिक क्षेत्र, बैंकों, चित्तौडगढ़़, कुम्भलगढ़ किले आदि स्थानों पर नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को सोजत सिटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में, 22 जनवरी को मारवाड़ जंक्शन विद्यालय में शिविर लगाए जाएंगे।
बैठक में किया कार्यकारिणी का गठन, जिम्मेदारियां सौंपी
पाली. भ्रष्टाचार विरोधी सेना की बैठक रविवार को शिव कालॉनी में आयोजित हुई। इसमें कार्यकारिणी गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।
पाली शहर प्रवक्ता किशोर सैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मण्डली के निर्देशानुसार बताया कि पाली जिला महामंत्री रामेश्वर जांगिड़ राणावास, पाली जिला उपाध्यक्ष करण सिंह रावत, पाली जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डूंगरसिंह खारवाल, पाली जिला संगठन मंत्री मोतीसिंह सोनाईमांझी, चाणोद गांव अध्यक्ष संतोष कुमार बोराणा, खैरवा गांव अध्यक्ष प्रवीण कुमार जीनगर, पाली शहर प्रवक्ता किशोर कुमार सैन, पाली शहर उपाध्यक्ष मोतीराम देवासी, पाली शहर महामंत्री घनश्याम लखारा, पाली शहर मंत्री मुरलीधर गोयल और वार्ड नं. 1 अध्यक्ष हेमन्त सिंह राजपुरोहित को मनोनीत किया गया।
बजरंग क्लब ने जीता वॉलीबाल का खिताब
रोहट . उपखंड क्षेत्र के मांडावास में नेहरू युवा केन्द्र पाली व आदर्श नवयुवक मंडल एवं सुभद्रा माता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकू??द प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार रात को समाजसेवी दिलीप सिंह राव के सानिध्य में हुआ। मंडल अध्यक्ष एवं पीएलवी पोकर सिंघल ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉलीबाल में फाइनल मुकाबला बजरंग क्लब ने सुभद्रा माता क्लब को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में वॉलीबाल, कबड्डी, फुटबाल, दौड़ व रस्साकसी की विजेता टीम को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शैतानसिंह राव, शिक्षक मनीष, रामावतार सिंह, गिरधारी चौधरी, भरत गोदारा, कानदास वैष्णव, श्रवण पटेल, रविन्द्र, प्रेम पटेल, राव राजेन्द्रङ्क्षसह, इंसाफ चेंडा, सोमाराम पटेल, मोटाराम, शंकर गणपत चौधरी, प्रकाश राव, लक्ष्मण पटेल, धनंवत ओझा, डूंगरराम, अंजु चेंडा, जगदीश देवासी, रमेश पटेल, मुकेश गोस्वामी मौजूद थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.