चूरू/सरदारशहर.
देश की सरहदों पर जाने के लिए चूरू व झुंझुनूं के युवा इस कड़कड़ाती सर्दी में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। दो दिन बाद उनकी कड़ी परीक्षा शुरू होने वाली है। इस बार सेना में जाने के लिए चूरू व झुंझुनूं के 44424 युवाओं ने आवेदन किया है। भर्ती प्रक्रिया 14 जनवरी को शुरू हो जाएगी जो 24 तक चलेगी। इस बार सामान्य सैनिक, क्लर्क, ट्रेडमैन, नर्सिंग सहायक, टेक्निीकल पदों पर भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं के निदेशक कर्नल संदीप भारद्वाज ने बताया कि भर्ती कैम्प में युवाओं को रात दो बजे से प्रवेश दिया जाएगा। सुबह सात बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। दौड़ करीब चार बजे के आस-पास शुरू हो जाएगी। भर्ती में आने वाले युवा दलालों से सावधान रहे हैं। किसी के बहकावे में नहीं आएं। अपने सभी प्रकार के जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं।
सरदारशहर में पहली बार हो रही सेना भर्ती
सरदारशहर में पहली बार हो रही सेना भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। जीरो डिग्री तापमान के अंदर भी युवा दौड़ लगाकर अभ्यास कर रहे हैं। इसको देखते हुए युवाओं का हुजूम अभी से ही शिवाजी खेल मैदान में उमडऩे लगा है। हर दिन इस ग्राउंड में चूरू-झुंझुनू जिले के युवा अपनी तैयारियों को परखने के लिए आ रहे हैं।
इमेल पर भेजेंगे प्रवेश पत्र
गुरुवार को सेना के अधिकारी शिवाजी स्टेडियम को अपने नियंत्रण में लेकर तैयारियों शुरू कर दी है। कर्नल भारद्वाज ने बताया कि अभ्यर्थियों के ई-मेल पर ऑनलाइन एडमिट कार्ड भेज दिए जाएंगे। रैली ग्राउंड में अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की दो प्रतिलिपियां साथ लेकर आना होगा।
कलक्टर व एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
वहीं गुरुवार को जिला कलक्टर संदेश नायक व एसपी यादराम फासल ने शुक्रवार शाम गांधी विद्या मंदिर स्थित शिवाजी स्टेडियम में सेना भर्ती रैली की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होने ई मित्र, राशन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और फायर ब्रिगेड से संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। मैदान का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सेना के अधिकारियों के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनामसिंह, डीएसपी भंवरलाल मेघवाल, एसडीएम मूलचन्द लूणिया, तहसीलदार बीरबलनाथ सिद्ध, विकास अधिकारी संतकुमार मीणा, थानाधिकारी रणवीरसिंह, ईओ सुनील सोनी, एईएन अजय शर्मा, आपणी योजना के एक्सईएन रामदयाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
यह रहेगा सेना भर्ती दौड़ का कार्यक्रम
14 जनवरी नर्सिंग अभ्यर्थी दोनों
जिले समस्त व उदयपुरवाटी 5142
15 जनवरी चिड़ावा-झुंझुनूं 5920
16 जनवरी खेतड़ी-सुजानगढ़ 6235
17 जनवरी चूरू-सूरजगढ़ 5744
18 जनवरी रतनगढ़-बुहाना 5673
19 जनवरी तारानगर-नवलगढ़ 5598
20 जनवरी राजगढ़-बीदासर 5238
21 जनवरी सरदारशहर व
चूरू-झुंझुनूं, आउट साइड,डुप्लीकेट
मलसीसर,आउट साइड व डुप्लीकेट 4874





No comments:
Post a Comment