भीलवाड़ा।
शहर के शास्त्रीनगर में एक कपड़े व्यापारी के आलीशन मकान में डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए नेपाल के दस से अधिक आरोपितों को नामजद करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि कोतवाल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुई डकैती के मामले में पवन उर्फ पंख, पदम शाही व रतन शाह को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आरोपितों ने शास्त्रीनगर में घटना को अंजाम देते हुए दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर चार कमरों को करीब 2 आराम से खंगाला जबकि एक कर्मचारी के चिल्लाने पर डकैतों द्वारा उससे मारपीट की थी। इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि घर के ही नौकर ने अपने साथियों का गिरोह बनाकर अंजाम दिया था। वारदात के बाद नौकर व उसके साथी भाग निकले, वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नोकर व उसके साथियों की तलाश में टीमें गठित कर तलाश शुरू की थी। ज्ञात रहे की कुछ वर्ष पुर्व भी कोतवाली थानान्तर्गत एक नौकर ने इसी तरह की घटना को अंजाम देते हुए डॉ. प्राणजीवन शाह व उनके परिवार को नशीला खाना खिलाकर बेहोश करने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसारसेक्टर ई के शास्त्रीनगर निवासी लालानी शूटिंग के मालिक मोतीलाल लालानी के परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम होने से परिवार सहित बीकानेर गए हुए थे। इस दौरान घर की सुरक्षा का जिम्मा फैक्ट्री में कार्यरत अकाउंटेंट इन्द्र चंद्र व सुपरवाइजर सावरमल खारोल को सोंप गए थे। इनके अलावा घरेलू नौकर पवन बहादुर भी घर पर ही था जो रसोईघर में सोया हुआ था। रात को पीएनटी कॉलोनी से पेड़ की टहनी पर चढ़कर पांच डकैत लालानी के मकान में घुस गए, जबकि इससे पहले नौकर पवन ने अंदर से मकान के दरवाजे खोल दिए। घर में प्रवेश करने के बाद पवन सहित सभी डकैतों ने कमरे में सोए बोथरा व खारोल को बांध दिया और इसके बाद करीब 4 कमरों की सभी अलमारियों को तोड़कर करीब ढाई घंटे डकैत मकान को खंगाल लूटपाट कर फरार हो गए थे। सभी डकैत नेपाली भाषा में बात कर रहे थे उन्होंने सांवरमल के साथ भी मारपीट की थी।





No comments:
Post a Comment