Breaking News
recent

अस्पतालों का किया कायाकल्प, मिलेगा 55 लाख का अवार्ड

जालोर. स्वास्थ्य विभाग में क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत संचालित कायाकल्प योजना में जालोर को 55 लाख रुपए का अवार्ड मिला है। इसमें से जिला अस्पताल को एक मुश्त 50 लाख मिलेंगे। साथ ही दो सामुदायिक एवं तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को कुल पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। जिला अस्पताल को जयपुर में अवार्ड देना प्रस्तावित है, जबकि सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह में अवार्ड राशि प्रदान की जाएगी। माना जा रहा है कि अवार्ड मिलने से अन्य चिकित्सा संस्थान भी प्रोत्साहित होंगे। कायाकल्प योजना के तहत चिकित्सा संस्थान की सफाई व व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधा आदि का निरीक्षण किया जाता है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जो संस्थान जितना ज्यादा उपलब्धि हासिल करता है उसे बेहतर ग्रेड का आधार माना जाता है।
इन संस्थानों को देंगे पुरस्कार
योजना के तहत जिला अस्पताल को राज्यस्तरीय पुरस्कार मिलेगा। साथ ही आहोर व सायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को तथा चितलवाना, मालवाड़ा व उम्मेदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को पुरस्कृत किया जाएगा। योजना के तहत सीएचसी को एक-एक लाख, चितलवाना को दो लाख एवं अन्य दो पीएचसी को 50-50 हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा।

jalore :: https://goo.gl/p2D1Kj :: अच्छी खबर लेकर आया आयुर्वेद विभाग
लगातार सुधार करते रहे
योजना के तहत जिला अस्पताल को पिछले तीन सालों से लगातार ग्रेड हासिल कर रहा है, लेकिन सांत्वना पुरस्कार नहीं लिया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हम लोग ग्रेडिंग में लगातार सुधार करते रहे, ताकि राज्यस्तरीय पुरस्कार मिल सके। गत वर्षों की उपलब्धियों को देखते हुए हर बार और बेहतर प्रयास किए।
इस तरह होता है आकलन
योजना के तहत चिकित्सा संस्थानों का तीन चरणों में निरीक्षण करने का प्रावधान है। प्रथम चरण में स्थानीय अधिकारी खुद ही अपनी ग्रेडिंग तय करते हैं। इसके बाद अन्य संस्थान से अधिकारियों की टीम निरीक्षण के लिए आती है। 70 फीसदी से ज्यादा नम्बर होने पर वापस अन्य संस्थान से आने वाली टीम अंतिम निरीक्षण करती है। इसके बाद मिलने वाली ग्रेडिंग को ही पुरस्कार का आधार माना जाता है।

jalore:: https://goo.gl/DcGLwM:: आहोर अस्पताल में जलाया बायो मेडिकल वेस्ट, फैलाया प्रदूषण
और बेहतर किया...
हमने लगातार बेहतर प्रयास किए, जिससे इस रेंक तक पहुंचे। जिला अस्पताल को राज्यस्तरीय पुरस्कार मिलना अच्छी उपलब्धि है। अवार्ड राशि जल्द ही राज्य समारोह में मिलेगी।
- डॉ. एसपी शर्मा, पीएमओ, जालोर अस्पताल

छह संस्थान चयनित...
जिले में जिला अस्पताल समेत कुल छह संस्थान इस अवार्ड के लिए चयनित हुए है। इससे अन्य संस्थानों को भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
- चरणसिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम जालोर

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.