नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग मामले में 12 महीने का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा है कि जिस भी टीम के लिए वह खेल रहे हैं, उसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना उनका प्रमुख काम है। बता दें कि वार्नर कप्तानी के साथ लीग क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में हिस्सा लेने बांग्लादेश पहुंचे वार्नर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए।
अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं वार्नर-
जब वार्नर से पूछा गया कि प्रतिबंध समाप्त होने के बाद क्या वह फिर से राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना पसंद करेंगे। इसपर वार्नर ने कहा, "मेरा काम इस टूर्नामेंट (बीपीएल) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रन बनाने का है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जिस भी टीम के लिए मैं खेलूं उसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं। बाकी सब चयनकर्ताओं के ऊपर है, कि वे मुझे चुनते हैं या नहीं।" स्मिथ भी बॉल टेम्परिंग मामले में इस समय 12 महीने का प्रतिबंध झेल रहे हैं। वार्नर पर लगा 12 महीने का प्रतिब्ंध इस वर्ष मार्च खत्म हो जाएगा।
BPL में कप्तानी करते नजर आएंगे वार्नर-
बीपीएल में वह सिलहट सिक्सर्स के लिए कप्तानी करेंगे। सिलहट को अपना पहला मुकाबला छह जनवरी को कोमिला विक्टोरियंस के साथ खेलना है जिसकी कप्तानी ऑस्ट्रेलिया पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ कर रहे हैं। वार्नर ने कहा, "टीम की कप्तानी करना मेरे लिए शानदार है। अब समय फिर से क्रिकेट खेलने का है और कोशिश करने का है कि सिलहट सिक्सर्स शीर्ष पर पहुंचे। मुझे यह सुनिश्चित करना है कि मैं सही से अपना काम करूं और टीम के लिए रन बनाऊं।"
परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस किया-
उन्होंने कहा, "मेरे लिए जिंदगी काफी अच्छी रही। मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं। मैं ऐसा नहीं कर पाता अगर मैं टीम से बाहर नहीं बैठा होता। ये अपने अंदर के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व को ढूंढने की है और बतौर इंसान बेहतर बनने की है। मेरे लिए सबसे अहम घर पर पिता और पति बन पाना था।"





No comments:
Post a Comment