झुंझुनूं. शहर के व्यस्तम गांधी चौक से मंगलवार शाम को रिटायर्ड कैप्टन का एक युवक रुपए से भरा थैला लेकर गायब हो गया। बाइक पर रखा थैला अचानक गायब होने पर पीडि़त के होश उड़ गए। पीडि़त के शोर मचाने पर लोग इकठ्ठा हो गए।सूचना पर कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल सुभाष सिहाग मौके पर पहुंचे व जानकारी जुटाई।बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
पीडि़त चिंचडोली निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन मनरूप सिंह ने बताया कि गांव में कुल देवता के मंदिर निर्माण के लिए गांधी चौक स्थित बैंक ऑफ बडोदा शाखा से अपराह्न 3.45 मिनट पर 70 हजार रुपए निकलवाए थे।रुपए निकलवाने के बाद बैग को टंकी पर रखकर सर्दी होने पर गर्म कपड़े पहन रहा था।मात्र एक सैकण्ड़ के अन्तराल में कोई अज्ञात रुपए से भरा थैला लेकर भाग गया।
संदिग्ध युवक पर शक
पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर एक युवक पीडि़त के साथ में नजर आ रहा है।जो कि रुपए निकलवाने से जाने तक उनके साथ में मौजूद रहा।फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपित का सुराग जुटाने में लगी हुई है।
हिसार से चुराई कार से एटीएम लूटने आए थे आरोपित
बुहाना. कुहाड़वास गांव के एसबीआइ बैंक के एटीएम से करीब 16 लाख रुपए उड़ाने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित की गई टीमों ने बुधवार को हरियाणा के भिवानी, महम एवं सिवानी तथा रेवाड़ी के माजरा गांव में दबिश डाली। पुलिस टीम को सुराग मिला है कि कुहाड़वास गांव में एटीएम से रुपये उड़ाने के बाद आरोपित दोनों युवक वरना कार में सवार होकर हरियाणा की तरफ गए थे। आरोपितों ने जिस वरना कार का उपयोग किया था, वह हरियाणा के हिसार से 31 दिसम्बर को चुराई गई बताईजा रही है। जांच टीम हिसार से कार चुराई गई फुटेज एवं कुहाड़वास गांव के बैंक की फुटेज का मिलान कर रही है। कार के बारे में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले है। इसके अलावा बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्मरण रहे, छह जनवरी को अलसुबह दो युवक करीब 47 मिनट के अंदर कुहाड़वास गांव के एसबीआइ बैंक में लगे एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब सोलह लाख रुपये ले उड़े थे।





No comments:
Post a Comment