Breaking News
recent

पुलिस ने तलाशा संदिग्ध का ठिकाना, बैग में थे 70 तोला सोने के जेवर, विदेशी मुद्रा

भीलवाड़ा।

शहर में दादीधाम के निकट विवाह समारोह से गुरुवार देर रात पार अप्रवासी भारतीय के बैग में 70 तोला सोने के जेवरात के साथ यूके के क्रेटिड कार्ड थे। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि आरोपित जल्द उनकी जद में होगा। यहां दादीधाम के निकट निजी वाटिका में सोडाणी परिवार के विवाह समारोह में शामिल होने आए लंदन निवासी शालिनी पत्नी दिनेश सोडाणी का पर्स गुरुवार रात एक युवक ले भागा।

 

लोगों के पीछा करने के दौरान आरोपित बैग से आईफोन नाले में फेंक गया। पुलिस ने देर रात वीडियो शूटिंग से खंगाले फुटेज के आधार पर शुक्रवार को संदिग्ध का घर तलाश लिया। यहां पुलिस ने दबिश दे वारदात में इस्तेमाल स्कूटर व चुराए गैस सिलेण्डर व अन्य सामान बरामद कर लिया लेकिन आरोपित हाथ नहीं लगा।

 

पुलिस पड़ताल में वारदात में एक से अधिक आरोपितों के लिप्त होने की जानकारी सामने आई है। पीडि़ता ने पुलिस को शुक्रवार को बैग में सामान व जेवरात की सूची सौंपी। बैग में यूके के दो क्रेडिट कार्ड, बैंकों के एटीएम कार्ड, यूके का ड्राइविंग लाइसेंस व मुद्रा, 25 तोला वजनी हार के चार सेट, अगूंठी, मंगलसूत्र, चेन, ब्रेसलेट, टॉप्स, कड़े,नथ, टीका व मोती के सेट समेत अन्य सोने के जेवरात थे।

 

भारतीय दूतावास को दी जानकारी
सोडाणी परिवार के अशोक सोडाणी ने बताया कि समूची घटना की जानकारी शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक कपिल गर्र्ग व लन्दन मेंभारतीय दूतावास को दी है। पुलिस उपाधीक्षक भंवर रणधीर सिंह ने बताया कि विशेष टीम को प्रकरण में अहम सुराग मिले है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.